कर्ज से परेशान व्यक्ती ने खुद में मारी गोली

A young man commits suicide after being fired pistol
कर्ज से परेशान व्यक्ती ने खुद में मारी गोली
कर्ज से परेशान व्यक्ती ने खुद में मारी गोली

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अजनी थानांतर्गत एक व्यक्ती ने पिस्टल से खुद के सिर में गोली दागी। उसकी मौत हो गई। लेनदारों से त्रस्त होकर घटीत प्रकरण को अंजाम दिया गया है,हालाकी शुरुआती दौर में इसे हत्या की नजर से देखा जा रहा था,मगर बाद में खुदकुशी होने का मामला सामने आया। जिससे प्रकरण को आकस्मिक मृत्यु के तौर पर अंजाम दिया गया है।

मृत्तक आशिष धर्मदास उसके 26 वर्ष कामठी वर्तमान नागपुर स्थित जयवंत नगर में निवासरत था। गुरुवार की रात करीब दस बजे के दौरान अपने निवासस्थान पर आशिष ने पिस्टल से खुद के सिर में एक गोली दागी। इससे उसकी मौत हो गई। हाल में खुन से सन्नी हालत में उसका शव पडा हुआ था। एक हाथ पिस्टल थी। उसमें तीन गोलिया भरी हुई थी। जिसमें से एक गोली आशिष ने खुद के कनपटी पर पिस्टल रखकर सिर में गोली दाग दी। घटीत प्रकरण को देखते हुए यह कयास लगाया जा रहा है कि,आशिष ने गोली करीब से चलाई इस कारन घर मालिक नीलेश शर्मा अथवा आस पडोसी के लोगों ने गोली चलने की आवाज नही सुनी। घटना के वक्त आशिष में अकेला ही था। उसकी पत्नी योगिनी अपने बडे़ पिता की अंतेष्ठी में गई हुई थी। रात में जब वह घर लौटी तो घटीत प्रकरण का खुलासा हुआ। योगीनी ने बताया कि करीब आठ-नौ महीने पहले ही आशिष और उसकी शादी हुई है। आशिष एकलौती संतान था। कामठी में वह मां के साथ ही रहता था। शादी के बाद योगीनी भी वही पर रहने लगी। करीब दो महीने पहले ही वह कामठी छोड़कर नागपुर में जयवंत नगर में रहने आए थे कि यह घटना हो गई। घटीत प्रकरण से आशिष टुर्स एंड़ ट्रैवल्स का काम करता था। इसके साथ ही वह पांच से लेकर एक हजार तक की बिसी भी चलाता था। बिसी भले ही कम रुपए की भी,लेकिन इसके सदस्यों की संख्या ज्यादा थी। बिसी की रकम का आशिष ने गबन िकया है। आरोप है कि इस रकम से आशिष ने शादी की है,लिहाजा बिसी की वापस नही देने से लोग उसके घर में आने लगे। कई बार विवाद और हाथापाई भी हो गई। बार-बार लेनदारों के घर में आने से आशिष कामठी से भागकर नागपुर आया और किराए के कमरे में पत्नी के साथ रहने लगा। योगीनी ने बताया कि यहा पर लेनदार तो नही आते थे,मगर बिसी की रकम कैसे वापस लौटाए इस बात को लेकर आशिष तनाव में रहता था। पूर्व में भी वह आत्महत्या का प्रयास कर चुका है।

कामठी में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज 

बिसी की रकम को लेकर हुए हंगामे से आशिष के खिलाफ कामठी थाने में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज िकया गया है। आशिष महत्वकांक्षी था। कम समय में वह ज्यादा से ज्यादा रुपया कमाना और अमिर बनना चाहता था।

पत्नी को छोड़कर वापस आया था घर 

पत्नी योगिनी के बडे पिता की दो दिन पहले कामठी में मृत्यु हुई है। गुरुवार को उनका तीसरा था। लोगों के ड़र से आशिष अंतेष्ठी और तीसरे में नही गया है। पत्नी को उसने आटो स्टैंड़ तक छोड़ दिया इसके बाद आशिष घर वापस आ गया। कामठी जाने के बाद योगिनी ने आशिष को कई बार फोन िकए, मगर आशिष ने उसके फोन नही उठाए। रात दस बजे वह घर लौटी।

फोन नही उठाने से हुई अनहोनी की आशंका 

तीसरे दिन के कार्यक्रम से योगिनी ने आशिष को कई बार फोन किए,मगर आशिष ने उसका फोन नही उठाया। पहले तो वह परेशान नही हुई,लेकिन बार बार फोन करने के बाद भी जब आशिष के तरफ से कोई प्रतिसाद नही मिला तो वह परेशान हो गई और रात दस बजे घर लौटी। दरवाजा बंद होने से घर आने के बाद भी उसने फोन किया। दरवाजा भी खटखटाया गया। दरवाजा भीतर से बंद था। घर मालिक को बुलाया गया। घर मालिक के लड़के ने खिड़की से झाककर देखा तो शव पड़ा होने का खुलासा हुआ। इसके बाद मामले की पुलिस को सूचना दी गई। शुरुआती दौर में घटीत प्रकरण को हत्या माना जा रहा था,लेकिन कमरे में आने जाने के लिए एक ही दरवाजा है। जो की घटना के वक्त भीतर से बंद था। इससे पुलिस आशिष द्वारा आत्महत्या करने के निष्कर्ष पर पहुंची। पिस्टल आशिष ने कहा से लाई थी इसका खुलासा नही हुआ है,लेकिन लेनदार घर आने लगे तो आशिष को खुद ही जान का डर सताने लगा था। जिससे उसने पिस्टल खरिदे जाने या किसी से लिए जाने का कयास लगाया जा रहा है। सहायक निरीक्षक भास्कर ने आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया। जांच जारी है।

 

Created On :   24 Aug 2019 6:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story