आमिर खान ने लाल सिंह चड्ढा का फर्स्ट लुक किया जारी, लिखा- सत श्री अकाल जी

आमिर खान ने लाल सिंह चड्ढा का फर्स्ट लुक किया जारी, लिखा- सत श्री अकाल जी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपनी आने वाली  फिल्म लाल सिंह चड्ढा का अपना लुक जारी कर दिया है। इस लुक में आमिर, सरदार जी के रूप में नजर आ रहे हैं। अभिनेता गुलाबी और भूरे रंग की चारखाने वाली शर्ट के साथ भूरे रंग के पाजामे और पाउडर पिंक रंग की पगड़ी में काफी मासूम लग रहे हैं। उन्होंने लंबी दाढ़ी भी रखी हुई है।

ट्विटर हैंडल लिखा...
फिल्म के नए पोस्टर को खुद एक्टर ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। आमिर खान ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, "सत श्री अकाल जी, मैं लाल....लाल सिंह चड्ढा।" आमिर खान की इस अपकमिंग फिल्म के पोस्टर पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं।

फिर साथ दिखाई देंगे आमिर करीना
वहीं दूसरे ने लाल सिंह चड्ढा को मास्टरपीस बताया। बता दें कि फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है, जबकि इसे लिखा है अतुल कुलकर्णी ने। फिल्म अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होगी। इस फिल्म में आमिर के अलावा एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी। इससे पहले दोनों कलाकार 3 इडियट्स में साथ दिखाई दिए थे, जिसमें दोनों की कैमिस्ट्री दर्शकों ने काफी पसंद की थी।   

Created On :   18 Nov 2019 9:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story