ओपिनियन पोल : दिल्ली में एक बार फिर AAP की सरकार, 59 सीटें मिलने का अनुमान

AAP will win 59 seats, predicts IANS-CVoter Delhi poll tracker
ओपिनियन पोल : दिल्ली में एक बार फिर AAP की सरकार, 59 सीटें मिलने का अनुमान
ओपिनियन पोल : दिल्ली में एक बार फिर AAP की सरकार, 59 सीटें मिलने का अनुमान
हाईलाइट
  • आम आदमी पार्टी को 59 सीटें मिल सकती है
  • चुनाव आयोग ने दिल्ली असेंबली इलेक्शन की तारीख का एलान कर दिया
  • चुनाव से पहले आए सर्वे में एक बार फिर AAP की सरकार बनने का अनुमान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने दिल्ली असेंबली इलेक्शन की तारीख का एलान कर दिया है। चुनाव से पहले न्यूज एजेंसी IANS और C VOTER के ओपिनियन पोल में एक बार फिर आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनती नजर आ रही है। ओपिनियन पोल में आम आदमी पार्टी को 59 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। आईएएनएस-सीवोटर का चुनाव पूर्व सर्वे जनवरी के पहले हफ्ते में किया गया। इस सर्वे का सैंपल साइज 13,076 था।

किसे कितनी सीटें मिलने का अनुमान
आईएएनएस-सीवोटर सर्वे के अनुसार, दिल्ली विधानसभा के चुनाव यदि आज होते हैं तो आप को 59 सीटें मिलेंगी, वहीं भाजपा को आठ सीटें मिलेंगी। कांग्रेस को तीन सीटें मिलने का अनुमान है। सर्वे में लोगों को पूछा गया था कि विधानसभा चुनाव अगर आज होते हैं तो आप किसे वोट देंगे? इस दौरान आप को 54 से लेकर 64 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया। भाजपा को तीन से 13 और कांग्रेस को शून्य से छह सीटें मिलने का अनुमान जताया गया।

2015 में AAP ने जीती थी 67 सीटें
वर्ष 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आप को 70 में से 67 सीटें मिली थी। जबकि भाजपा ने तीन सीटें जीती थी और बाद उसने उपचुनाव जीता था। इस तरह विधानसभा में उसके चार विधायक हैं। कांग्रेस इस चुनाव में अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी। अब दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुछ दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में यह तय है कि फोकस अब इन दो दलों पर ही रहेगी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव का शेड्यूल 
नोटिफिकेशन - 14 जनवरी, मंगलवार
नामांकन की आखिरी तारीख – 21 जनवरी, मंगलवार
स्क्रूटनी – 23 जनवरी
नामांकन वापस लेने की तारीख - 24 जनवरी
वोटिंग - 8 फरवरी
नतीजे - 11 फरवरी

दिल्ली में करीब डेढ़ करोड़ वोटर 
कुल वोटर – 1,46,92136
पुरुष वोटर – 8055686
महिला वोटर – 6635635
थर्ड जेंडर – 815
NRI वोटर - 489
सर्विस वोटर्स - 11556

Created On :   6 Jan 2020 3:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story