आशिक ने कर दिया प्रेमिका का कत्ल - बर्दाश्त नहीं हुई दूसरों से नजदीकी

Aashiq murdered his girlfriend - did not tolerate being close to others
आशिक ने कर दिया प्रेमिका का कत्ल - बर्दाश्त नहीं हुई दूसरों से नजदीकी
आशिक ने कर दिया प्रेमिका का कत्ल - बर्दाश्त नहीं हुई दूसरों से नजदीकी

डिजिटल डेस्क उमरिया। इंदवार थाना के पतौर गांव में 8 नवंबर को ममता उर्फ पप्पी सिंह (24) की मौत का खुलासा हुआ है। पुलिस विवेचना अनुसार युवती की हत्या के प्रेमी महेन्द्र सिंह (25)  निवासी पोड़ी जिला शहडोल द्वारा की गई थी। दोनों के बीच पूर्व से प्रेम व शारीरिक संबंध था। जैसे ही युवक को प्रेमिका के अन्य लोगों से अफेयर की जानकारी लगी। दोनों के बीच झगड़ा हुआ और नाराज महेन्द्र ने पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। हत्यारे युवक को अहमद नगर महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है।
गुरुवार को वारदात का खुलासा करने एसडीओपी केके पांडेय, डीएसपी रूपरेखा यादव इंदवार थाना पहुंचे। गिरफ्तार किए गए युवक से पूछताछ उपरांत हत्या का राज मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया। एसडीओपी ने बताया हत्या के बाद आरोपी जिले से बाहर भाग गया था। विवेचना के दौरान पुलिस को प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला। परिजनों से कड़ी पूछताछ के बाद उन्होंने प्रेमी की तलाश करते हुए जब उसे पकड़ा और कड़ी पूछताछ की, तब उसने सारा राज पुलिस के समक्ष उगल दिया। महेन्द्र के मुताबिक ममता के साथ उसका प्रेम प्रसंग पुराना था। कई बार उसने पैसे भी दिए थे। बार-बार पैसे की मांग कर लड़की मरवाने की धमकी देती थी। दोनों के बीच अन्य लड़कों से संबंध को लेकर विवाद हुआ। घटना की रात दोनों घटना स्थल पर मिलने पहुंचे थे और महेन्द्र ने उसे जमीन में गिराकर भारी पत्थर के बारंबार वार से मरणासन हाल में पहुंचा दिया। जोरदार प्रहार से लड़की दोबारा नहीं उठ सकी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 
आसान नहीं था प्रकरण
8 नवंबर को हुई इस घटना में पुलिस को आरोपी तक पहुंचने ेमें काफी जद्दोजहद करना पड़ा। चूंकि घटना के दौरान स्थल के नजदीक ही उसके संबंधी होने की पुष्टि हुई थी। इसलिए पुलिस हत्याकाण्ड को चरित्र शंकावश मानकर ऑनर किलिंग से भी जोड़कर देख रही थी। प्राथमिक तौर पर पुलिस ने एक-एक कर सभी परिजनों से पूछताछ की। यहां उसे हत्या से जुड़ी कोई खास जानकारी नही मिली। इसी बीच कॉल डिटेल की जानकारी सामने आई। पता चला लड़की के मोबाइल से 4-5 नंबरों से बार-बार बात हुई थी। पुलिस ने इनकी धरपकड़ शुरू की और यही से मुख्य आरोपी इनकी पकड़ में आया।
गठित की गई थी टीम 
मामले की पेचीदगी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने आरोपी पर ईनाम घोषित किया था। इसके अलावा वारदात का खुलासा करने में एसपी के निर्देशन में थाना इंदवार से टीम गठित हुई थी। एसआई सरिता ठाकुर के साथ टीम महाराष्ट्र जाकर युवक की गिरफ्तारी की। इस दौरान सायबल सेल से क्लायमेंट जॉन, राहुल विश्वकर्मा ने उनकी मदद की। वहीं स्थानीय स्तर पर स्टॉफ से एएसआई दुखी लाल प्रजापति, प्रभाकर सिंह, सोहन सिंह, भैया लाल, छवि लाल, रावेन्द्र मौर्य, माखन मार्को, सुरेश मार्को, दिनेश पाण्डेय, तोपराम कुम्हरे सहित अन्य लोगों ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अहम भूमिका निभाई। 
इनका कहना है -
युवती मौत की विवेचना में गठित टीम ने हत्या का खुलासा किया है। घटना मृतिका के प्रेमी द्वारा ही अंजाम दी गई थी। युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर दिया गया है।
सचिन शर्मा, पुलिस अधीक्षक उमरिया।
 

Created On :   22 Nov 2019 12:07 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story