Picture Inside: 'मनमर्जियां' में कुछ ऐसे नजर आएंगे अभिषेक, फर्स्ट लुक वायरल

Picture Inside: 'मनमर्जियां' में कुछ ऐसे नजर आएंगे अभिषेक, फर्स्ट लुक वायरल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिषेक बच्चन करीब दो साल से फिल्मों से दूर थे। हाल ही में उन्होंने कहा था कि दो साल बाद फिर से कैमरे का सामना किया है। जिसके बाद अब उनकी अपकमिंग फिल्म "मनमर्जियां" का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। इस फोटो में वे पंजाबी लुक में नजर आ रहे हैं। अभिषेक बच्चन एक दमदार फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। फिल्म के सेट से अभिषेक बच्चन की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वो पगड़ी पहने नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उनके एक्सप्रेशन भी संजीदा व गंभीर नजर आ रहे हैं।

 

 

फिल्म के सेट से एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें विक्की कौशल और तापसी पन्नू नजर आ रहे हैं। ये दोनों इस तस्वीर में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। तापसी, विक्की की पीठ पर बैठी नजर आ रही हैं और दोनों खिलखिलाकर हसते हुए दिख रहे हैं। अभिनेता विक्की कौशल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये दोनों तस्वीरें साझा करते हुए लिखा ""जब प्यार ही लड़ाई होती है तो इसमें सब जायज होता है""।

 

 

बता दें कि फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप कर रहे हैं और फिल्म का निर्माण आनंद एल राय और अनुराग दोनों मिलकर कर रहे हैं। ये फिल्म एक लव स्टोरी है, लेकिन फिल्म निर्माताओँ का दावा है कि ये अन्य प्रेम कहानियों से अलग है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इस फिल्म में क्या नया तड़का है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग पंजाब में चल रही है। हाल ही में तापसी पन्नू का लुक भी वायरल हुआ था। बॉलिवुड में इससे पहले भी कई दूसरे ऐक्‍टर्स सरदार के लुक में फैंस को ट्रीट दे चुके हैं। इनमें खुद अभिषेक के प‍िता अमिताभ बच्‍चन, अक्षय कुमार, अजय देवगन, अर्जुन कपूर, सनी देओल जैसे कलाकार शामिल हैं।

Created On :   21 March 2018 7:33 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story