धारा 370 खत्म करना विनाशकारी होगा : महबूबा

By - Bhaskar Hindi |5 Aug 2019 7:00 AM IST
धारा 370 खत्म करना विनाशकारी होगा : महबूबा
हाईलाइट
- पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया
- 1947 में 2 राष्ट्र के सिद्धांत खारिज करने और भारत के साथ मिलाने के जम्मू एवं कश्मीर नेतृत्व के फैसले का उल्टा असर हुआ
- पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता महबूबा मुफ्ती ने संविधान की धारा 370 को खत्म करने के मोदी सरकार के फैसले को भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला दिन बताया
पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, 1947 में 2 राष्ट्र के सिद्धांत खारिज करने और भारत के साथ मिलाने के जम्मू एवं कश्मीर नेतृत्व के फैसले का उल्टा असर हुआ। धारा 370 को भंग करने के लिए भारत सरकार का एकतरफा निर्णय गैरकानूनी और असंवैधानिक है।
उन्होंने कहा, उपमहाद्वीप के लिए इसके विनाशकारी परिणाम होंगे। भारत सरकार के इरादे स्पष्ट हैं। वे लोगों को आतंकित कर जम्मू एवं कश्मीर का क्षेत्र चाहते हैं। कश्मीर से किए वादे निभाने में भारत नाकाम रहा है।
--आईएएनएस
Created On :   5 Aug 2019 12:30 PM IST
Next Story