क्या आपकी नाक में यहां पर है तिल, जानिए इसका मतलब...

क्या आपकी नाक में यहां पर है तिल, जानिए इसका मतलब...

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शरीर में तिल का बड़ा महत्व बताया गया है। इनका उल्लेख शास्त्रों में भी मिलता है। लाल तिल शरीर के जिस भी हिस्से में हो शुभ फलदायी होता है, किंतु इसके विपरीत काले तिल के अशुभ और शुभ दोनों प्रकार के लक्षण देखने मिलते हैं। ये फायदेमंद भी होता है और नुकसानदायी भी। इससे पहले हम आपको शरीर के कुछ विशेष अंगों में तिल के बारे में बता चुके हैं, किंतु यहां हम आपको नाक पर तिल या मस्से का महत्व बताने जा रहे हैं...

 

तिल का शरीर पर होना, इसे पूर्वजन्म के मृतक संस्कार से भी जोड़कर देखा जाता है। वहीं समुद्रशास्त्र में नाक पर तिल के बारे में विस्तार से बताया गया है।

 

एेसा नही है...

कुछ लोगों की इसे लेकर मान्यता होती है कि यदि नाम पर मस्सा है तो ये शुभ नही माना जाता। यदि वह स्त्री है तो उसके कुल के लिए यह उर्पयुक्त नही है। जबकि ऐसा नही है ये कुछ कलात्मक रुचि के लोेग होते हैं। हालांकि ऐसा माना जाता है कि इन्हें सफलता जरा देर से मिलती है। 

 

नाक में बाईं ओर

इनका वैवाहिक जीवन अच्छा होता है। ये अपने पार्टनर बेहद प्यार करते हैं और हर मुश्किल में उसका साथ निभाते हैं। 

 

नाक की दायीं ओर 

ये लोग देखने में आकर्षक होते हैं। दोस्ती करने में माहिर, हालांकि सबसे इनकी नही बनती। इन्हें सौभाग्यशाली माना गया है। यदि किसी महिला की नाक की दायीं ओर तिल है तो उसके मायके का सहयोेग हमेशा प्राप्त होता है। 


नाक का अगला हिस्सा
अब आता नाक का अगला हिस्सा, जिसे लेकर ही तरह-तरह की धारणाएं सुनने मिलती हैं। दरअसल, ऐसे लोग कला में माहिर होते हैं। नयी चीजों को देखना और सीखना इन्हें भाता है। हालांकि इनमें थोड़ा मतलबी स्वभाव भी देखने मिलता है। यदि ये मेहनत करें तो उच्च पद भी इन्हें प्राप्त हो जाता है। 

Created On :   21 Dec 2017 1:55 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story