मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे पर हादसा : दोस्त की शादी में जा रहे तीन युवकों की मौत, 5 घायल

Accident on mumbai-pune Express way : 3 people died and 5 injured
मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे पर हादसा : दोस्त की शादी में जा रहे तीन युवकों की मौत, 5 घायल
मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे पर हादसा : दोस्त की शादी में जा रहे तीन युवकों की मौत, 5 घायल

डिजिटल डेस्क, पुणे। दोस्त की शादी के लिए निकले तीन युवकों की कार दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि अन्य पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। उनमें तीन युवतियां भी शामिल हैं। यह दुर्घटना बुधवार दोपहर ढाई बजे पुणे-मुंबई महामार्ग पर कामशेत सीमा पर हुई। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में निखिल राव, सिध्देश बेहड़े और नितीन जनवाल की मौत हो गई। तो अक्षय चव्हाण, रूपेश जाधव, वैभवी सिधारिक, जयश्री राठौड़, नीता चिवलेकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का सोमाटणे स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।  

दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहे थे 
बुधवार को दोस्त की शादी में शरीक होने के लिए मुंबई के कुर्ला से पुणे निकले थे। पुणे-मुंबई महामार्ग से जाते समय कामशेत इलाके में कार का टायर फूट गया। जिस कारण चालक अक्षय नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के पड़खच्चे उड़ गए। गंभीर रूप से घायल तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंची गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।      

Created On :   9 May 2018 2:21 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story