Research: रिश्ते में है तनाव... फिर भी बंधे हैं एक दूजे से, ये है वजह

according to research why people stay in unhappy relationship
Research: रिश्ते में है तनाव... फिर भी बंधे हैं एक दूजे से, ये है वजह
Research: रिश्ते में है तनाव... फिर भी बंधे हैं एक दूजे से, ये है वजह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्यार एक खूबसूरत सा एहसास है। जब आपको प्यार होता है तो पूरी दुनिया अच्छी लगती है। कुछ भी गलत नहीं लगता। सब कुछ सही लगता है, लेकिन यह प्यार हमेशा बरकरार नहीं रहता। समय के साथ साथ रिश्ते की रंगत फीकी पड़ने लगती है। रिश्तों में दरार पड़ने लगती है। जिसके चलते कुछ कपल्स रिश्ता तोड़ देते हैं। कुछ कपल्स ऐसे भी होते हैं, जो एक अन-हैप्पी और तनाव भरे रिश्ते में बंधे रहते हैं। अपने रिलेशन को सिर्फ झेलने का काम करते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यो?

आपको बता दें कि हालिया हुए एक शोध में यह बात सामने आई कि कुछ लोग अपने पार्टनर को नहीं छोड़ते, क्योंकि उन्हें लगता है कि उनका पार्टनर उन पर जरुरत से ज्यादा ही निर्भर है। अगर वे अपने पार्टनर को छोड़ देंगे तो अकेले नहीं रह पाएंगे। यह शोध यूनिवर्सिटी ऑफ उटाह के शोधकर्ताओं द्वारा किया गया।

वहीं पिछली कुछ रिसर्च में यह बात सामने आई कि कुछ लोग अपनी जरूरतों के कारण भी पार्टनर को नहीं छोड़ते। यही कारण है कि वे अपने अन​ फिट रिश्ते में भी बंधे रहते हैं। कुछ लोगों को अकेलेपन का डर सताता है तो कुछ लोगों को लगता है कि उन्हें दूसरा पार्टनर नहीं मिल पाएगा। कुछ अन्य जरूरतों के चलते भी लोग अपने पार्टनर को नहीं छोड़ते। 

रिसर्च में बताया गया है कि लोग अपने पार्टनर के प्रति सहानुभूति के चलते भी रिश्ते को नहीं तोड़ते। यही कारन है कि लोग अपने पार्टनर की खुशी के चलते भी एक अन हेल्दी ​रिश्ते में बंधे रहते हैं। पर्सनालिटी एंड सोशल साइकोलॉजी जर्नल में प्रकाशित स्टडी के मुताबिक, जिन लोगों को लगता है कि उनका पार्टनर उन पर बहुत ज्यादा निर्भर है तो वो लोग पार्टनर से ब्रेकअप नहीं करते हैं। 

इस रिसर्च को दो हिस्सों में किया गया। पहले चरण में 10 हफ्तों तक करीब 1,348 रोमांटिक रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों के बारे में जानने की कोशिश की गई। दूसरे चरण में 500 ऐसे लोगों से जानकारी ली गई, जो अपने ​ब्रेकअप के बारे में सोच रहे थे। वहीं स्टडी के मुख्य शोधकर्ता और यूनिवर्सिटी ऑफ उटाह में असिसटेंट साइकोलॉजी के प्रोफेसर समानथा जोएल का कहना है कि लोग अपने पार्टनर का खुद के प्रति समर्पण देखकर भी अपने पार्टनर से रिश्ता नहीं तोड़ते।

Created On :   5 March 2019 9:58 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story