आपकी राशि के हिसाब से जानिए कैसा रहने वाला है आज आपका दिन

According to your zodiac sign , how is your day going today ?
आपकी राशि के हिसाब से जानिए कैसा रहने वाला है आज आपका दिन
आपकी राशि के हिसाब से जानिए कैसा रहने वाला है आज आपका दिन

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आज 12-01-2017 माघ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज सुबह 07 बजकर 16 मिनट पर सूर्यदेव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं और यहां पर वे जनवरी माह की 24 तारीख को सुबह 09:30 तक रहेंगे। सूर्यदेव के उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में जाने से अलग-अलग राशि और नक्षत्र वालों पर अलग-अलग प्रभाव होंगे, सबको अलग-अलग फलों की प्राप्ति होगी। जानिए कैसा रहेगा चंद्र राशि के हिसाब से आज का दिन।

मेष राशि 

समय आज कमजोर सा बना हुआ है, अपनों का व्यवहार आपसे परायों सा रह सकता है। कामकाजी स्थितियां साधारण रहेंगी। प्रेम संबंधों से बचने का प्रयास करें।

शुभ रंग-  सफेद
शुभांक -  1
उपाय - दूध से बनी मिठाइयों का दान करें

वृषभ 

सप्तम भाव में चंद्रमा का गोचर शानदार बना रहेगा। यदि आप पार्टनरशिप में कोई कार्य सम्पन्न करना चाहते हैं तो सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंध शानदार रहेंगे।  

शुभ रंग-  गुलाबी
शुभांक -  2
उपाय - ओपेल धारण करें

मिथुन 

छठे भाव में चंद्रमा का गोचर शानदार बन रहा है। कल से चली आ रही परेशानियों का आज अंत होगा। सेहत का पाया मजबूत होगा। कामकाज बढ़िया रहेगा। 

शुभ रंग-  सुनहरा
शुभांक -  4
उपाय - पुखराज रत्न धारण करें

कर्क

आज की सुबह आपके जीवन में शुभ समाचार लेकर आ रही है। तनाव कम होगा।जरूरी कार्य करते समय सलाह अवश्य लें। प्रेम संबंध सामन्य हो सकते हैं। 

शुभ रंग-  सफेद
शुभांक -  2
उपाय - ऊं शुक्राय नम: मंत्र का जाप करें

सिंह 

समय आज कमजोर सा बन रहा है। कोशिश कामयाब ना होने के कारण तनाव बढ़ सकता है। जरूरी काम यदि टालें तो बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों से बचने का प्रयास करें। 

शुभ रंग-  सफेद
शुभांक -  2
उपाय - मोती पहनें

कन्या 

आज सितारे आपकी राशि पर अपनी कृपा बरसाने जा रहे हैं। अटके हुए कार्य बनना प्रारंभ होंगे। अपनों का साथ मिलने से मन प्रसन्न बना रहेगा। 

शुभ रंग-  जामुनी
शुभांक -  2
उपाय - अभिषेक करें

तुला 

समय आज कमजोर सा बन रहा है। बिना बात के अपने आपका असहयोग कर सकते हैं। अदालती कार्यों में उलझ सकते हैं। प्रेम संबंधों में कमजोरी आ सकती है। 

शुभ रंग-  सफेद
शुभांक -  4
उपाय - गरीबों को दान करें

वृष्चिक 

समय आज आपकी मदद करने जा रहा है। परेशानियां, तनाव कम होंगे। कामकाज को लेकर बनी उहापोह की स्थिति समाप्त होगी। प्रेम संबंध सुधरेंगे। 

शुभ रंग-  सुनहरा
शुभांक -  2
उपाय - सफेद मूंगा पहनें

धनु

समय आज ठीक नहीं है। बिना वजह कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। कामकाजी तनाव बढ़ने से मन खिन्न रहेगा। प्रेम संबंधों से बचने का प्रयास करें।

शुभ रंग-  सफेद 
शुभांक -  2
उपाय - दही का सेवन करें

मकर 

सितारे जब आपका साथ दे रहे हों तो बिगड़ते हुए काम भी बन जाते हैं। पिता का सहयोग मिल सकता है। कामकाज बढ़िया रहेगा। प्रेम संबंध शानदार रहेंगे। 

शुभ रंग-  गुलाबी
शुभांक -  7
उपाय - पिंक पुखराज पहनें

कुंभ 

समय आज आपका भरपूर साथ देने जा रहा है। कार्यक्षेत्र उपलब्धियों से परिपूर्ण रह सकता है। पार्टनरशिप में कार्य करने से बचना बेहतर होगा। प्रेम सहयोगी आपका भरपूर साथ देगा। 

शुभ रंग-  केसरिया 
शुभांक -  4
उपाय - स्फटिक की माला पहनें

मीन

समय आज से सुधर रहा है। परेशानियां और बाधाएं कम होने लगेंगी। कामकाज में मन लगेगा। जरूरी काम टालें तो बेहतर होगा। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। 

शुभ रंग-  नारंगी
शुभांक -  2
उपाय -  सफेद पुखराज धारण करें

Created On :   12 Jan 2018 3:20 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story