सितंबर माह में हुआ है जन्म तो जानिए आपकी खूबियां और...

Accordingly astrology, People who Born In the month of September
सितंबर माह में हुआ है जन्म तो जानिए आपकी खूबियां और...
सितंबर माह में हुआ है जन्म तो जानिए आपकी खूबियां और...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हर किसी में अपने बारे में जानने की लालसा होती है। खासकर अपने ही स्वभाव और भविष्य के बारे में। आज हम आपको यहां सितंबर माह में जन्में लोगों से जुड़ीं कुछ विशेष और रोचक बातें बता रहे हैं...

- एस्ट्रोलॉजी कहती है कि आपमें सीखने और समझने की क्षमता अन्य की तुलना से अधिक होती है। खुद को कैसे निरंतर आगे बढ़ाया जाए यह कोई आपसे सीखे। ये आपकी बहुत बड़ी खूबी है। 

- आप थोड़े रहस्यात्मक भी हैं और स्वयं की प्रगति के लिए कई बार स्वार्थी भी हो जाते हैं। आपके सबसे खास मित्र को भी कभी नहीं पता चल पाता है कि आपके अंदर क्या खिचड़ी पक रही है। अचानक कोई उपलब्धि सामने लाकर आप सबको चौंका देते हैं।

- गुस्सा आपकी नाक पर सवार रहता है, लेकिन आप हमेशा खुद को विनम्र दिखाने की कोशिश करते हैं और आपको खुद को भी यही गलतफहमी होती है। 

- आप ऊर्जा से लबालब रहते हैं। तानाशाही आपके रग.रग में समाई है। यहां तक कि प्यार का इजहार करने में भी आपका अहंकार हावी रहता है। धुन के इतने पक्के कि अपने काम के लिए 24 घंटे आप भूखे-प्यासे रहकर काम कर सकते हैं। 

- आपको जीवन में संघर्ष भी खूब करना पड़ता है। खासकर अगर आप करियर के मामले में बेहतरीन पोजिशन पर हैं तो हो सकता है प्यार के मामले में फिसड्डी हों, या फिर अगर प्यार आपके पास भरपूर है तो शादी का लड्डू आपकी थाली में नहीं होगा। कहने का मतलब यही कि जीवन के किसी एक क्षेत्र में आपको हमेशा खालीपन लग सकता है

- आप असंतुष्ट प्राणी भी हैं। जीवन में जो मिले उसी में खुश रह लेते हैं, लेकिन हर बार आपकी एक नयी तलाश शुरू होती है। अक्सर सितंबर माह में जन्मे लोग बेहतरीन सिंगर, राइटर, एडिटर या साइंटिस्ट होते हैं।

- सितंबर माह की लड़कियां अपने रवैये की वजह से अक्सर सच्चे प्यार से वंचित रह जाती हैं।  कोई शक नहीं कि इनमें विलक्षण प्रतिभा होती है। कोई एक खास गुण भी होता है। लेकिन अभिमान के चलते यह उस गुण की सही कद्र नहीं कर पाती हैं। 

- अपना सबकुछ लूटाकर भी खुश रहती हैं। सच्चे प्यार को परख नहीं पाती और गलत व्यक्ति के साथ नैया डूबो लेती हैं। सितंबर माह में जन्मी कुछ लड़कियों का मन शीशे की तरह साफ होता है। दुनिया के छल-कपट से कोसों दूर ये अन्याय के खिलाफ शेरनी बन जाती है। 

Created On :   7 Sep 2017 3:52 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story