दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे द रॉक, इंस्टा पर शेयर कर दी जानकारी

Actor Dwayne Johnson Married His Girlfriend Lauren Hashian
दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे द रॉक, इंस्टा पर शेयर कर दी जानकारी
दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे द रॉक, इंस्टा पर शेयर कर दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। हॉलीवुड सुपरस्टार और डब्ल्यू डब्ल्यू ई रेसलर ड्वेन जॉनसन उर्फ द रॉक शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लॉरेन हैशन से शादी की। इस बात की जानकारी जॉनसन ने खुद अपने इंस्टा पोस्ट के जरिए दी। 

ड्वेन ने 18 अगस्त को लॉरेन से हवाई में शादी की। इस शादी में ड्वेन के कुछ खास दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे। बता दें दोनों साल 2007 से एक दूसरे के साथ रिलेशन में हैं। दोनों का एक बच्चा भी है। इतना ही नहीं ड्वेन की पूर्व पत्नी भी है, जिसका नाम डैनी ग्रासिया हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

We do. August 18th, 2019. Hawaii. Pōmaikaʻi (blessed) @laurenhashianofficial @hhgarcia41

A post shared by therock (@therock) on

ड्वेन की पहली पत्नी की बात करें तो ड्वेन और डैनी ने 1997 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात कॉलेज के दौरान हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। 

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो ड्वेन द स्कॉर्पियन किंग, फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज सहित कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हालही में उनकी फिल्म हॉब्स एंड शॉ भी रिलीज हुई थी। इस फिल्म को भारत सहित दुनियाभर में पसंद किया जा रहा है। फिल्म को देखकर बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने भी जॉनसन की तारीफ की थी। वरुण की इस तारीफ पर ड्वेन ने प्रतिक्रिया देते हुए वरुण को धन्यवाद कहा था। 

Created On :   20 Aug 2019 4:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story