दीपिका ने बताई रणवीर के बारे में दिलचस्प बात, जानें यहां

दीपिका ने बताई रणवीर के बारे में दिलचस्प बात, जानें यहां

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। रणवीर सिंह बॉलीवुड के उन स्टार्स में शामिल हैं, जो अपनी एक्टिंग के ज्यादा अपनी एनर्जी और शरारतों के लिए जाने जाते हैं। उनकी एनर्जी न सिर्फ फिल्मों में ​बल्कि ऑफस्क्रीन भी कई बार देखने को मिलती है। वे अपनी फिल्मों के प्रमोशन के दौरान भी बहुत मस्ती करते हैं। हाल ही में जब दीपिका से रणवीर की एनर्जी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने रणवीर के बारे में एक दिलचस्प बात बताई। 

रणवीर की इस हाई लेवन एनर्जी के बारे में दीपिका ने बताया कि उन्हें भी नहीं पता कि रणवीर को घर से बाहर जाते ही क्या हो जाता है। वे में एक बहुत ही भावुक इंसान हैं। वे कैमरे पर इवेंट्स में जैसे दिखते हैं, असल जिंदगी में उससे अलग हैं। आपको बता दें कि कोच्चि में एक इवेंट के दौरान दीपिका से रणवीर के बारे में पूछा गया। दीपिका ने कहा कि उन्हें कभी भी रणवीर की एनर्जी के बारे में पता नहीं चलेगा क्योंकि वे जैसे बाहर हैं। घर पर बिल्कुल भी वैसे नहीं हैं। दीपिका ने आगे कहा कि "रणवीर का एक बेहद शांत और इमोशनल पहलू भी है। यह उनके काम में दिखता है और लोग भी धीरे-धीरे देखने लगेंगे। वह बच्चों की तरह मासूम हैं। उनके कई अलग-अलग पहलू हैं।" 

दीपिका पादुकोण ने हंसते हुए अपनी बात आगे कही कि वे उन्हें सुबह सुबह सिर्फ बादाम और नारियल का पानी देती हैं। इसके अलावा उनके खाने में कुछ नहीं मिलाती। वर्क फ्रंट की बात की जाए तो दीपिका इस समय मेघना गुलजार कि फिल्म छपाक में बिजी हैं। यह फिल्म एसिड अटैक सर्वावर लक्ष्मी की कहानी पर आधारित है। वहीं रणवीर अपनी फिल्म 83 की तैयारी में जुटे हुए हैं। हालही में उनकी फिल्म गली बॉय रिलीज हुई। फिल्म में उनके साथ ​आलिया भट्ट भी थी। इस फिल्म ने बॉक्स आफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन किया। 

Created On :   28 Feb 2019 4:56 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story