आर्टिकल 370 खत्म होने पर खुश हैं एकता कौल, शादी के बाद नागरिकता छिनने पर बताई आपबीती

आर्टिकल 370 खत्म होने पर खुश हैं एकता कौल, शादी के बाद नागरिकता छिनने पर बताई आपबीती
आर्टिकल 370 खत्म होने पर खुश हैं एकता कौल, शादी के बाद नागरिकता छिनने पर बताई आपबीती
आर्टिकल 370 खत्म होने पर खुश हैं एकता कौल, शादी के बाद नागरिकता छिनने पर बताई आपबीती

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। टेलीविजन एक्ट्रेस एकता कौल, जो सीरियल मेरे अंगने में में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। वे कश्मीर से हैं, इस वजह से उन्होंने हालही में आर्टिकल 370 हटाए जाने पर खुशी जाहिर की है। क्योंकि पिछले साल एक्टर सुमित व्यास से शादी के बाद वे नॉन कश्मीरी हो गई थीं। इसलिए सरकार द्वारा आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद वे खुश हैं और उन्होंने बताया कि नॉन कश्मीरी लड़के (सुमित व्यास) के साथ शादी करने पर कैसे उनका सब कुछ छिन गया था, लेकिन अब सब वापस आ जाएगा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

And it’s all yellow! . . . . . . @hiranya.store @chowdhrain

A post shared by Ekta Rajinder Kaul (@ektakaul11) on

एकता ने बताया, मुझे पापा ने सुबह उठाया और कहा, जल्दी टीवी देखो। मैं ये देखकर बहुत खुश हूं, एक बार फिर ये मेरा स्टेट है। सरकार के फैसले के बाद हम जश्न मना रहे हैं।

एक्ट्रेस ने बताया कि शादी के बाद मुझे एहसास हुआ कि चीजे कितनी तेजी से बदल गईं। मैं कितनी चीजें अब नहीं कर सकती हूं। मैं बहुत सी चीजों का हिस्सा नहीं रह गई थी। सब अचानक से और बुरी तरह बदल गया। मैं हमेशा कश्मीर में जमीन खरीदना चाहती थी। मैं वहां हमेशा वापस जाना चाहती थी। लेकिन शादी के बाद ये अचानक से बदल गया था। मैं कश्मीर का हिस्सा नहीं रह गई थी। अब मुझे उम्मीद है चीजें बदल जाएंगी।

गौरतलब है कि एकता कौल का जन्म कश्मीर में हुआ था। उनके पास कश्मीर की नागरिकता थी। लेकिन साल 2018 में एक्टर सुमित व्यास से शादी करने के बाद वे  नॉन कश्मीरी हो गईं। बता दें आर्ट‍िकल 370 के मुताबिक अगर कश्मीर की महिलाएं बाहरी व्यक्ति से शादी करती हैं तो उनकी राज्य की नागरिकता खत्म हो जाती है। लेकिन आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद कश्मीर की महिलाएं भारत या दुनिया के किसी भी पुरुष से शादी करें तो उनकी नागरिकता खत्म नहीं होगी। 

Created On :   6 Aug 2019 5:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story