एमी जैक्सन ने की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

एमी जैक्सन ने की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म 2.0 में रजनीकांत के साथ रोमांस करने वाली एमी जैक्सन ने सगाई कर ली है। एमी ने यह खुशखबरी खुद फैंस के साथ शेयर की है। एमी ने अपने बॉयफ्रेंड जॉर्ज पानायियोटौ से जाम्बिया में सगाई की। जहां दोनों न्यू ईयर वेकेशन के लिए गए थे। एमी और जॉर्ज पिछने तीन सालों से एक दूसरों को डेट कर रहे हैं। दोनों की सगाई की फोटो वायरल हो रही है। फैंस इस जोड़ी को लगातार बेस्ट विशेज दे रहे हैं। एमी ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ""हमारी जिंदगी में नए एडवेंचर की शुरूआत। आई लव यू। थैंक्यू, मुझे दुनिया की happiest girl बनाने के लिए।"" बता दें एमी ने जॉर्ज संग अपने रिश्ते को पिछले साल वैलेंटाइन डे पर ओपन किया था। 


कौन हैं जॉर्ज?

एमी जैक्सन और उनके बॉयफ्रेंड जॉर्ज की पहली मुलाकात साल 2015 में हुई थी। एक फ्रेंड के जरिए यह दोनों लंदन में मिले। इसके बाद से यह दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे। जॉर्ज पानायियोटौ प्रोफेशन से बिजनेसमैन है। साथ ही वो रियल स्टेट टायकून एंड्रियास पानायियोटौ के बेटे हैं। वहीं उनका खुद का अपना एक एक्सपेन्सिव नाइट क्लब क्वीन सिटी भी है।

 

प्रतीक बब्बर से था एमी का रिश्ता

बता दें कि, एमी लुईस जैक्सन एक ब्रिटिश-भारतीय मॉडल-अभिनेत्री हैं। फिल्मी दुनिया में आने से पहले एमी लुईस जैक्सन मिस टीन 2008 का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। इसके बाद वर्ष 2010 में उन्होंने मिस इंग्लैंड प्रतियोगिता में भी भाग लिया लेकिन वो अंतिम पड़ाव पार नहीं कर सकीं। कुछ दिनों पहले ही एमी जैक्सन फिल्म 2.0 में नजर आई थी। एमी ने "एक दीवाना था", "सिंह इज ब्लिंग" जैसी फिल्मों में भी काम किया है। जॉर्ज से पहले उनका अफेयर स्मिता पाटिल और राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर के साथ था। दोनों, लंबे समय तक लिव इन रिलेशनशिप में भी थे। लेकिन फिर इनका रिश्ता टूट गया। 

Created On :   2 Jan 2019 10:50 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story