जल्द ही टीवी पर वापसी करेंगी माधुरी, डांस रिएलिटी शो करेंगी जज

Actress Madhuri Dixit Will Be Judging A Dance Reality Show Soon
जल्द ही टीवी पर वापसी करेंगी माधुरी, डांस रिएलिटी शो करेंगी जज
जल्द ही टीवी पर वापसी करेंगी माधुरी, डांस रिएलिटी शो करेंगी जज

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी ​दीक्षित जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी करेंगी। उन्होंने टीवी पर आने वाले डांस रिएलिटी शो डांस ​दीवाने के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरु कर दी है। उम्मीद है शो जून में ऑन एयर होगा। शो में उनके साथ कोरियॉग्राफर तुषार कालिया और निर्देशक शशांक खेतान भी होंगे, जो उनके साथ शो को जज करेंगे। 

रिपोर्ट के अनुसार शो की शूटिंग शुक्रवार सुबह 11 बजे से शुरु हुई। यह शूटिंग देर रात तक चलती रही। मड आइलैंड के एरंगल विलेज में शूट के लिए इसे एक नया लुक दिया गया। यह शो कलर्स पर प्रसारित किया जाएगा। इसके पहले शो में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चे और वरिष्ठ नागरिकों ने अपने डासिंग स्किल्स का प्रर्दशन किया था। इसका प्रीमियर जून 2018 में हुआ था।

बता दें माधुरी दीक्षित आखिरी बार फिल्म कलंक में नजर आई थी। फिल्म में उनके साथ संजय दत्त भी थे। इस फिल्म के द्वारा संजय और माधुरी की जोड़ी कई सालों बाद साथ दिखाई दी थी। फिल्म में उनकी अदाकारी और डांस को बहुत पसंद किया था। फिल्म के एक गाने में आलिया भी उनके साथ डांस करती नजर आई थी। अलिया, संजय और माधुरी के अलावा वरुण धवन, सोनाक्षी​ सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर भी फिल्म में नजर आए थे। इतनी अच्छी स्टार कास्ट होने के बाद भी फिल्म बॉक्स आफिस पर खासा कमाल नहीं कर पाई थी। 

फिल्म कलंक में अपने रोल को लेकर माधुरी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके लिए वह बहुत इमोशनल पल था जब प्रड्यूसर करण जौहर ने उनसे फिल्म में श्रीदेवी वाले रोल को करने के लिए पूछा। माधुरी ने बताया कि उनकी परफॉरमेंस देखकर श्रीदेवी को उन पर गर्व होगा, क्योंकि माधुरी से पहले यह रोल श्रीदेवी को आफर हुआ था। 

Created On :   5 May 2019 5:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story