जब प्रियंका और निक की शादी को बताया झूठा तो प्रियंका ने दिया ये जवाब

जब प्रियंका और निक की शादी को बताया झूठा तो प्रियंका ने दिया ये जवाब
हाईलाइट
  • जोनस के भाई जो जोनस और उनकी मंगेतर सोफी टर्नर ने की निंदा
  • प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को बताया चालबाजी
  • लगातार ​निंदा के बाद वेबसाइट ने मांगी माफी
  • हटाया लेख

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने हाल ही में शादी की है। इस शादी को लेकर उनके फैंस में काफी खुशी भी देखी गई और शादी के बाद इस जोड़े ने दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी भी थ्रो की। इसी बीच एक वेबसाइट "द कट" ने प्रियंका और निक के इस संबंध को चालबाजी बताया है। इस लेख में निक से शादी को लेकर प्रियंका चोपड़ा की आलोचना की गई है। हालांकि लेख की लगातार हुई कड़ी निंदा के बाद उस वेबसाइट ने न सिर्फ माफी मांगी, बल्कि उस लेख हटा दिया गया है।  

इस लेख की निक जोनस के भाई जो जोनस और उनकी मंगेतर सोफी टर्नर ने निंदा की है। जोनस ने कहा कि इस आर्टिकल के लिए "द कट"को शर्मिंदा होना चाहिए। वहीं ऐक्ट्रेस सोनम कपूर भी इस लेख को महिला विरोधी और नस्ली बताया।  अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने प्रियंका के समर्थन में आकर इस लेख की आलोचना की है। वहीं गायिका सोना महापात्रा ने भी इस लेख को बेहद खराब बताया।

इस लेख को लेकर जब दिल्ली में आयोजित एक इवेंट के दौरान जब प्रियंका से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैं इस पर कुछ रिऐक्ट भी नहीं करना चाहती, यह मेरी पहुंच के बाहर है। मैं अभी जहां हूं खुश हूं और इंजॉय कर रही हूं। इस तरह की चीजें मुझे डिस्टर्ब तक नहीं कर सकतीं।"

ये है मामला
बता दें कि प्रियंका, निक जोनस से 10 साल बड़ी हैं और हाल ही में दोनों ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की है। शादी के बाद प्रियंका ने शादी की कई पिक्चर्स भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिसमें वे काफी खुश नजर आ रही हैं, लेकिन हाल ही में एक वेबसाइट ने इस शादी को झूठा करार दे डाला। यह लेख "द कट" वेबसाइट पर पत्रकार मारिया स्मिथ ने लिखा है। जिसमें निक जोनस द्वारा इच्छा के विरुद्ध इस चालबाजी से भरे सम्बंध में होने का दावा किया गया है। लेख में कहा गया है कि निक सिर्फ प्रेम प्रंसग चाहते थे, लेकिन इसके बदले हॉलीवुड में हाल में कदम रखने वाली कलाकार ने उन्हें आजीवन कारावास दे दिया। 

इस लेख की जब निंदा शुरु हुई तो वेबसाइट ने माफी मांग ली और लेख को वेबसाइट से हटा दिया। "द कट" ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, "प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बारे में छपी स्टोरी हमारे मानकों से मेल नहीं खाती है। हमने इसे हटा लिया है और इसके लिए माफी मांग ली है।" 
 
    

Created On :   6 Dec 2018 6:23 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story