पीसी को मिली एक और हिंदी मूवी, जल्द शुरू होगी द स्काई इज पिंक की शूटिंग

पीसी को मिली एक और हिंदी मूवी, जल्द शुरू होगी द स्काई इज पिंक की शूटिंग

डिजिटल डेस्क, मुंबई । इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। प्रियंका चोपड़ा हाल में सिंगर निक जोनस के साथ अपने हॉलीडे को खत्म करके काम पर भारत वापस लौटी हैं। अब प्रियंका चोपड़ा के पास एक नहीं बल्कि दो फिल्में हैं। फिल्म भारत के बाद उन्होंने एक और हिंदी साइन की फिल्म है। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसकी जानकारी खुद प्रियंका ने अपने अॉफिशियल इंस्टाग्राम पर इंस्टा स्टोरी के जरिए एक नई जानकारी साझा की है। प्रियंका ने फिल्म की कहानी के कवरपेज की एक फोटो शेयर की है जो तस्वीर प्रियंका ने शेयर की है, उस पर ‘द स्काई इज पिंक’ के साथ ड्राफ्ट 29 लिखा हुआ है। प्रियंका ने इसके साथ कैप्शन में लिखा है कि, ‘और ये शुरू हो गई...हिंदी मूवी.’

 

 

कहा जा रहा है कि इस फिल्म में फरहान अख्तर के प्रियंका चोपड़ा साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।  फिल्म की कहानी एक मोटीवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। यह फिल्म ‘मारग्रेटा विद ए स्ट्रॉ’ की डयरेक्टर सोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं। 

 

Image result for priyanka chopra and farhan akhtar

 

सलमान खान  के साथ प्रियंका 17 जुलाई से अली अब्बास जफर की फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग शुरू करेंगी। भारत में दिशा पटानी, तब्बू, सुनील ग्रोवर और आसिफ शेख भी कास्ट किये गए हैं। अतुल अग्निहोत्री के प्रोडक्शन में बनने वाली यह फिल्म दक्षिण कोरिया की फिल्म ‘ओड टू माय फादर’ का हिंदी वर्जन है। 

 

 

Image result for priyanka chopra in film bharat

 

बता दें कि साल 2016 में प्रकाश झा की फिल्म जय गंगाजल में प्रियंका चोपड़ा ने काम किया था और उसके बाद वो अमेरिका चली गईं थी। प्रियंका ने अमेरिका में टीवी शो क्वांटिको के तीन सीजन किये। कुछ समय पहले ही प्रियंका, अमेरिकी सिंगर- एक्टर निक जोनास के साथ दोस्ती के कारण चर्चा में आईं थीं। 

Created On :   9 July 2018 7:03 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story