द स्काई इज पिंक के वर्ल्ड प्रीमियर पर प्रियंका की आंख से छलके आंसू, वीडियो वायरल

द स्काई इज पिंक के वर्ल्ड प्रीमियर पर प्रियंका की आंख से छलके आंसू, वीडियो वायरल

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म स्काई इज पिंक को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुईं हैं। खासकर जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ हैं, तब से फिल्म को लेकर एक अलग ही बज बना हुआ है। साथ ही अपनी बॉलीवुड वापसी के चलते भी एक्ट्रेस बहुत खुश हैं। हालही में टोरटों फिल्म् फेस्टिवल के दौरान फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर हुआ। इस दौरान एक ऐसा पल आया, जब ​प्रियंका भावुक हो गईं। 

प्रियंका यह वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रियंका बहुत इमोशनल दिख रही हैं। उनकी आंखों से आंसू भी छलक रहे हैं। इस प्रीमियर के दौरान प्रियंका ब्लैक एंड व्हाइट कलर की लेयर वाली फ्रिल ड्रेस में नजर आईं। आउटफिट में प्रियंका बहुत खूबसूरत लग रही थीं। 

फिल्म की बात करें तो यह फिल्म् आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी मुख्य भूमिका में हैं। 
 

Created On :   14 Sep 2019 8:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story