सागरिका के हुए जहीर खान, कोर्ट मैरिज के बाद दोबारा करेंगे शादी

actress Sagarika ghatge and cricketer Zaheer Khan got merried.
सागरिका के हुए जहीर खान, कोर्ट मैरिज के बाद दोबारा करेंगे शादी
सागरिका के हुए जहीर खान, कोर्ट मैरिज के बाद दोबारा करेंगे शादी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हॉकी खेल पर बनी फिल्म "चक दे इंडिया" से बॉलीवुड करियर की शुरूआत करने वाली सागरिका घाटगे इंडियन क्रिकेटर जहीर खान के साथ शादी के बंधन में बंध गईं हैं। गुरुवार को सागरिका और जहीर ने कोर्ट मैरिज की। ये शादी मुंबई में हुई। उस दौरान जहीर और सागरिका के करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। 

दोनों की शादी की तस्वीर इंटरनेट पर छाई हुई हैं। उन्हें ढेर सारी बधाईयां मिल रही हैं। फोटोज में जहीर खान लाइट पिंक कलर के कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे हैं। वहीं, सागरिका सिंपल रेड साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 27 नवंबर को सागरिका और जहीर का ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई में होने ही रखा गया है। माना जा रहा है कि यहीं पर दोनों स्टार्स पारंपरिक तरीके से शादी करेंगे। जहीर-सागरिका की शादी के इंविटेशन कार्ड भी बांटे जा चुके हैं। रिसेप्शन पार्टी मुंबई में कोलाबा के 5 सितारा होटल में रखी गई है। शादी में सागरिका सब्यसाची मुखर्जी का गोल्डन लहंगा पहनेंगी। 

                              Image result for सागरिका घाटगे

सागरिका की दोस्त विद्या मालावाड़े ने ही जहीर खान और सागरिका की शादी के कार्ड की एक झलक टि्वटर पर शेयर की थी। विद्या सागरिका के साथ बॉलिवुड फिल्म "चक दे इंडिया" में भी नजर आ चुकी हैं, उन्होंने जहीर और सागरिका की शादी के कार्ड को टि्वटर पर शेयर किया है। 

Image result for सागरिका घाटगे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सागरिका एक रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। हिंदी फिल्मों के अलावा सागरिका घाटगे पंजाबी फिल्म दिलदारियां में भी नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने लीड रोल प्ले किया था। ये फिल्म 9 अक्टूबर 2015 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

                            'चक दे इंडिया!' गर्ल के हुए जहीर खान, देखें Wedding Photos

बता दें, कुछ महीनों पहले ही सागरिका और जहीर खान ने अपने रिश्ते का खुलासा किया था। जहीर और सागरिका कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे। दोनों ने अपना रिश्ता ऑफिशियल करने से पहले लगभग दो साल तक डेट किया था। इस साल मई में जहीर ने सागरिका को प्रपोज किया था।

Created On :   23 Nov 2017 6:11 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story