वायरल हो रहा प्रियंका की फिरंगी जेठानी का देसी अवतार

actress sophie turner rocks in priyanka-nick sangeet ceremony
वायरल हो रहा प्रियंका की फिरंगी जेठानी का देसी अवतार
वायरल हो रहा प्रियंका की फिरंगी जेठानी का देसी अवतार

डिजिटल डेस्क, जोधपुर। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी का खुमार फैंस पर सिर चढ़कर बोल रहा है। शादी की रस्मों की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं। इसमें मेहंदी, संगीत में प्रियंका की अपनी सास और जेठानी से अच्छी बॉन्डिंग साफ देख सकते हैं। निक ने संगीत में खूब डांस किया। इसी के साथ प्रियंका और उनकी मम्मी मधु चोपड़ा ने भी खूब समा बांधा। वहीं कजिन परिणति चोपड़ा ने भी अपनी बहन के संगीत में महफिल जमाई रखी। इनके अलावा एक और चेहरा था जो संगीत में खूब छाया रहा। फिरंगी होने के बावजूद देसी गानों पर जमकर ठूमके लगाए। हम यहां प्रियंका की होने वाली जेठानी और हॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी टर्नर की बात कर रहे हैं। 

 

सोफी टर्नर वहीं हैं, जिन्होंने "गेम्स ऑफ थ्रोन्स" सीरीज में सैन्सा स्टार्क का किरदार निभाया है। सोफी-प्रियंका के पति निक जोनास के भाई जो जोनास की मंगेतर हैं। सोफी टर्नर की एक तस्वीर इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें वह लाल रंग के लहंगे में दिखाई दीं। ड्रेस डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला के इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोफी टर्नर की ये तस्वीर पोस्ट की गई है, जिसमें उन्होंने पिंक रंग के लहंगे के साथ मांगटीका और जूती पहनी हुईं दिखीं। यह तस्वीर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की संगीत सेरेमनी में डांस परफॉर्मेंस के दौरान की है। 

 

बता दें 22 साल की सोफी 2016 से न‍िक जोनस के बड़े भाई जो जोनस को डेट कर रही हैं। सोफी और जो जोनस ने पिछले साल एंगेजमेंट की थी। जल्द दोनों शादी करने वाले हैं। संगीत सेरेमनी में गेम ऑफ थ्रोन्स स्टार सोफी टर्नर ने रंग जमाया। प‍िंक कलर के लहंगे में सोफी का देसी अवतार सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है। शादी समारोह में पूरा जोनस परिवार मौजूद था। निक के पैरेंट्स डेनिस जोनस और केविन जोनस सीनियर, उनके भाई केविन जूनियर और उनकी पत्नी डेनियेल, दूसरे भाई जो और उनकी मंगेतर सोफी टर्नर, एक और भाई फ्रेंकी जोनस शादी में भारतीय परिधानों में दिखाई दिए।

  

Created On :   4 Dec 2018 10:20 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story