ट्वीटर पर अपशब्द कहने वाले के खिलाफ अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने की शिकायत

Actress Swara Bhaskar complained in police about abusive tweeter
ट्वीटर पर अपशब्द कहने वाले के खिलाफ अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने की शिकायत
ट्वीटर पर अपशब्द कहने वाले के खिलाफ अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने की शिकायत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ट्वीटर पर अपने खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने वाले शख्स के खिलाफ अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने मुंबई पुलिस से शिकायत की है। स्वरा ने ट्वीट के जरिए ही मुंबई पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत उन्हें आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। स्वरा ने आरोपी के आपत्तिजनक ट्वीट का स्क्रीन शॉट मुंबई पुलिस को टैग कर मामले की शिकायत की। उन्होंने लिखा कि यह उत्पीड़न का मामला है। 

ट्विटर पर ही मुंबई पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा

इसके बाद ट्वीट पर ही मुंबई पुलिस की ओर से जवाब आया जिसमें उनसे संपर्क कर पूरी मदद और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की आश्वासन दिया गया। ट्वीट करने वाले शख्स के खिलाफ नाराजगी जताते हुए स्वरा ने लिखा कि खुद को पागल, सौभाग्यशाली राष्ट्रवादी और हिंदू बताने वाला यह शख्स अपने और मेरे हिंदू धर्म और देश को शर्मसार कर रहा है। शिकायत के बाद सिर्फ छह मिनट में मुंबई पुलिस की ओर से मिले आश्वासन पर स्वरा ने खुशी जताई और 24 घंटे सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने के लिए मुंबई पुलिस की तारीफ की।

पल्लवी जोशी को लगाया चूना

अभिनेत्री पल्लवी जोशी साइबर ठगों का शिकार हो गईं हैं। उनके क्रेडिट कार्ड का डेटा चुराकर पल्लवी के खाते से 12 हजार रुपए निकाल लिए गए। अभिनेत्री ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक 5 जून को पल्लवी जब अपने अंधेरी इलाके में स्थित ऑफिस में काम कर रहीं थीं तो उन्हें क्रेडिटकार्ड से भुगतान के संदेश आए। उन्होंने तुरंत क्रेडिटकार्ड ब्लॉक कराया और अगले दिन मामले की शिकायत पुलिस से की। पल्लवी के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी और टैक्सी का किराया दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
 

Created On :   10 July 2019 3:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story