एडवेंचर बाइक Benelli TRK 502 और TRK 502X भारत में जल्द लॉन्च होंगी

एडवेंचर बाइक Benelli TRK 502 और TRK 502X भारत में जल्द लॉन्च होंगी
एडवेंचर बाइक Benelli TRK 502 और TRK 502X भारत में जल्द लॉन्च होंगी
एडवेंचर बाइक Benelli TRK 502 और TRK 502X भारत में जल्द लॉन्च होंगी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत सहित दुनियाभर में एडवेंचर बाइक्स के शौकीनों की कमी नहीं है। युवाओं को यह बाइक खूब पसंद आती हैं, ऐसे में भारतीय कंपनी सहित कई विदेशी कंपनियों ने अपनी एडवेंचर बाइक्स यहां लॉन्च की हैं। खबर है नए साल में इटली की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता Benelli अपनी दो नई एडवेंचर बाइक लॉन्च करेगी। खुद कंपनी ने बाइक TRK 502 और TRK 502X के लॉन्च की पुष्टि की है। दोनों बाइक को भारत में फरवरी 2019 में लॉन्च किया जाएगा। 

कीमत
बात करें कीमत की तो TRK 502 की कीमत 5 से 5.5 लाख हो सकती है। वहीं 502X की कीमत TRK 502 से लगभग 50,000 रुपए ज्यादा हो सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों बाइक की बुकिंग जनवरी 2019 के अंत तक शुरु होगी।

इंजन
Benelli की दोनों बाइक्स में 499.6cc लिक्व्डि कूल्ड पैरलल ट्वीन इंजन दिया गया है। यह इंजन 47.6 bhp की पॉवर और 45nm का टॉर्क प्रदान करते हैं। दोनों बाइक के इंजन को 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है।


  
 
  

Created On :   30 Dec 2018 6:39 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story