बियर पिलाकर युवती से दो मित्रों ने किया रेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

After drinking beer friends rape girl, both accused arrested
बियर पिलाकर युवती से दो मित्रों ने किया रेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार
बियर पिलाकर युवती से दो मित्रों ने किया रेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक युवती को जबरन बियर पिलाकर दो नराधमों ने उसके साथ रेप  किया। आरोपियों में एक युवती का कथित प्रेमी और उसका मित्र शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी निखिल सोमकुंवर (25), उत्कर्ष नगर, चिंतामणी नगरी और वतन गोमकाले (25) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376(2 (एन),376(ड),328,504(ब), 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।  

मां व नाना-नानी के साथ रहती है पीडि़ता

पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता की मां नौकरी करती है। पीड़ित युवती का पिता उसकी मां को छोड़ कर चला गया है, तब से पीड़िता मां, छोटा भाई और नाना-नानी के साथ रहती है। घटना के वक्त उसके नाना-नानी गांव गए थे।

छोटे भाई को दी थी जान से मारने की धमकी

बेलतरोड़ी थाने के हवलदार कृष्णा कालमेघ ने बताया कि, आरोपी निखिल सोमकुंवर पीड़ित युवती का प्रेमी है। वह पीड़ित युवती के मामा का परिचित है। वह पीड़िता के घर में उसके मामा के साथ दो तीन बार आने के बाद फेसबुक पर पीड़िता से दोस्ती कर उसके साथ चैटिंग शुरू कर दी। गत दिनों युवती के घर में कोई नहीं था, इस बात का फायदा उठाकर निखिल और उसका मित्र वतन गोमकाले उसके घर पर बीयर की बोतल लेकर गए। उसे जबरन बियर पिलाकर दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर युवती के छोटे भाई को जान से मारने की धमकी दी। 11 दिनों तक खामोश रहने के बाद युवती के साथ हुई घटना उसके मोबाइल फोन पर निखिल के साथ की गई चैटिंग देखने पर उजागर हो गई। घटना के बाद से पीड़ित युवती परेशान रह रही थी। यह बात मां के ध्यान में आने पर उसने उसका मोबाइल फोन चेक किया। उसके बाद मामला उजागर हो गया।

पहली बार निखिल ने अकेली पाकर बनाया था शिकार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, 15 जुलाई को सुबह करीब 11.40 बजे वह घर में अकेली थी, तब निखिल उसके घर में आया। उसे अकेली पाकर उसे बेडरूम में ले जाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह बात मां को नहीं बताई, तो निखिल का मनोबल बढ़ गया। चार दिन बाद 19 जुलाई को आरोपी निखिल अपने मित्र वतन के साथ दोबारा उसके घर पर पहुंचा। उस समय भी पीड़िता घर में अकेली थी। यह देखकर निखिल का मित्र वतन गोमकाले बियर की बोतलें व खान-पान की सामग्री लेकर आया। दोनों आरोपियों ने खुद भी जमकर बियर पी। उसके बाद उसे भी जबरन बियर पिलाई। उसके बाद निखिल और वतन ने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

युवती की तबीयत खराब होने पर हुआ खुलासा

युवती की तबीयत खराब होने पर डॉक्टर के पास ले जाने पर घटना के बारे में पता चला। तब यह मामला बेलतरोड़ी थाने में पहुंच गया। बेलतरोड़ी के वरिष्ठ थानेदार विजय तलवारे के आदेश पर हवलदार कृष्णा कालमेघ ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। आरोपी निखिल किसी निजी कंपनी में मैनेजर है। दोनों के बीच जान-पहचान होने के बाद फुटाला तालाब परिसर में घूमने गए थे।

Created On :   1 Aug 2019 8:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story