मणिकर्णिका के बाद अब जयललिता की बायोपिक में नजर आ सकती हैं कंगना!

मणिकर्णिका के बाद अब जयललिता की बायोपिक में नजर आ सकती हैं कंगना!

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड की क्वीन और वन टेक एक्ट्रेस कंगना रनौत हालही में फिल्म मणिकर्णिका:द क्वीन ऑफ झांसी में नजर आई थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग का काफी सराहा गया था। क्रिटिक्स ने भी फिल्म की तारीफ की थी। अब खबर है कि वे जल्द ही पॉ​लीटिशियन जय ललीता की बायोपिक में नजर आ सकती हैं। फिल्म क्रिटिक जलापथी गुडेली ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। 

जलापथी गुडेली ने अपने ट्विट में लिखा कि कंगना रनौत ने आधिकारिक रुप से जयललिता की बायोपिक को साइन कर लिया है। जयललिता एक महान एक्ट्रेस और तमिलनाडु की पूर्व सीएम थीं। इस फिल्म को विजय डायरेक्ट कर रहे हैं और फिल्म का नाम थलाइवी होगा। इस फिल्म की स्क्रिप्ट विजयेन्द्र प्रसाद ने लिखी है और विष्णु इंदुरी इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

आपको बता दें जयललिता का निधन साल 2016 में हुआ था। वे साल 1991 से 2016 तक तमिलनाडु की सीएम रहीं। इसके साथ ही वह अपने दौर की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक थी। उन्होंने 1961 से लेकर 1980 तक तमिल, तेलुगू और कन्नड़ की 140 फिल्मों में काम किया था। अगर कंगना सच में जयललिता की बायोपिक करेंगी तो यह देखना दिलचस्प होगा कि वह इस रोल में क्या कमाल करती हैं।

बता दें इस समय बॉलीवुड में बायोपिक का दौर चल रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी पर बन रही बायोपिक जल्द ही रिलीज होने वाली है। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। लोकसभा चुनाव के पहले 5 अप्रैल को फिल्म को रिलीज कर दिया जाएगा।  इसके पहले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर और ठाकरे के अलावा भी कई फेमस पर्सनॉलिटी पर भी बायोपिक बन चुकी हैं। बॉलीवुड एक्टर रण​वीर सिंह भी इस समय विश्वकप 1983 पर बन रही बायोपिक 83 को लेकर चर्चा में है।

Created On :   23 March 2019 3:24 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story