ब्रेकअप के बाद हर इंसान की लाइफ में होने लगते हैं ये बड़े बदलाव

After the breakup in every person life starts these positive changes
ब्रेकअप के बाद हर इंसान की लाइफ में होने लगते हैं ये बड़े बदलाव
ब्रेकअप के बाद हर इंसान की लाइफ में होने लगते हैं ये बड़े बदलाव

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कई सारे युवक-युवतियों को कई बार ब्रेकअप जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में लड़का-लड़की दोनों को कुछ परेशानियों से गुजरना पड़ता है। जब भी दो प्यार करने वाले लोगों के बीच ब्रेकअप जैसी कोई बात होती है, तो ऐसा लगने लगता है कि वह शख्स जो हमें जान से भी ज्यादा प्यारा है और जिसके बिना हम अपनी लाइफ की कल्पना भी नहीं कर सकते, वह अचानक किसी वजह से दूर हो जाता है। इस दौरान हालात भी पक्ष में नहीं होते हैं। कई बार हम कुछ ऐसा कर जाते हैं जो हमें नहीं करना चाहिए। कह लीजिए कि सोचने समझने की शक्ति क्षीण सी हो जाती है।

 

सर्वे में हुआ खुलासा, इस वजह से लड़कियां कर लेती हैं अपने पार्टनर से बेवफाई


हम अपने प्यार को रोक पाने में सफल नहीं हो पाते हैं तो लगने लगता है कि सारी दुनिया ही वीरान हो गई है या जैसे कोई कीमती चीज हमारे हाथ से फिसल गई है। ब्रेकअप की अलग-अलग वजहें भी होती हैं। कई बार लोग जान-बूझकर या आदतन अपने पार्टनर से पीछा छुड़ाने के लिए ब्रेकअप कर लेते हैं, तो कई बार दो प्रेमियों के सामने ऐसा परिस्थिति आ जाती है, जिस कारण कोई एक ब्रेकअप कर लेना ही सही कदम समझ लेते हैं। हालांकि कई बार इसके घातक परिणाम भी देखने को मिलते हैं। 

 

ब्रेकअप के बाद कई महीनों तक समझ में नहीं आता है कि क्या करें, अब किस पर विश्वास करें। क्या सब ऐसे ही होते हैं? अब मुझे प्यार जैसे झंझटों में नहीं पड़ना है। हालांकि यह सब कुछ समय के लिए ही होता है। धीरे-धीरे समय बीतते जाते ही सब कुछ ठीक होता जाता है। ब्रेकअप भी हमारे अंदर बहुत से सकारात्मक परिवर्तन लेकर आता है। लंबे समय तक सोचने के बाद आपको महसूस होता है कि गलती किसी की भी रही हो अब इसे भूल जाना ही ठीक होगा या फिर उसे माफ कर देना ही ठीक होगा। आप दूसरों के दर्द को महसूस करने लगते हैं या यूं कहें कि धीरे-धीरे और भी बेहतर इंसान बनते चले जाते हैं।

ब्रेकअप के भी होते हैं ऐसे-ऐसे फायदे, जानकर हैरान रह जाएंगे आप


ब्रेकअप के बाद होने लगते हैं ये परिवर्तन


1- देखा जाता है कि ब्रेकअप की वजह से युवक और युवती दोनों पर ही गहरा प्रभाव पड़ता है, लेकिन कोई एक इसे ज्यादा सीरियसली ले लेता है तो दूसरा बड़ी सहजता से इसे भूल जाता है। जिसे ज्यादा तकलीफ हुई होती है वह जानता है कि जब विश्वास टूटता है तो कैसा लगता है, ऐसे में आप यह निर्णय ले लेते हैं कि आप किसी के साथ ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि आप खुद उस दौर से गुजर चुके होते हैं।


2- अक्सर ब्रेकअप के बाद समझ आता है कि अपनी खुशी के लिए आपको दूसरों पर निर्भर नहीं होना चाहिए। अब आपको यह महसूस होने लगता है कि प्यार का मतलब जीवन में किसी की जरूरत नहीं होता,सबल्कि उस शख्स के साथ रहने की इच्छा का नाम है। ब्रेकअप के बाद आप कभी भी खुद को पूरा करने के लिए किसी का सपोर्ट नहीं पसंद करेंगे।

3-ब्रेकअप के बाद इंसान भावनात्मक रूप से मजबूत हो जाता है। हालांकि कई दिनों तक वह भावनात्मक रूप से खुद को कमजोर भी महसूस करने लगता है, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है, वह अपने अंदर की ताकत को पहचानने लगता है। बीती बातें आप के लिए बस एक धुंधली-सी याद बनने लगती है। धीरे-धीरे आपको एहसास होने लगता है कि अब आप बहुत दूर निकल आए हैं।  

 

4-ब्रेकअप के बाद स्वयं को सम्मान देना भी शुरू कर देता है। उसके अंदर ये वो वाली भावना खत्म हो जाती है, जिसमे वह अपने आप को भूलकर इस कोशिश में लगा रहता है कि कैसे भी इस रिश्ते को बचाया जा सके। यह आपको मूव ऑन होने के लिए आश्वस्त करता है और आप भविष्य में स्वयं को इस स्थिति से हमेशा सावधान रहेंगे, अगर किसी दूसरे रिलेशन में पड़ते हैं तो.. 

 

ब्रेकअप के हैं कई तरीके,लेकिन सबसे ज्यादा तकलीफ देता धोखा

 

5- ब्रेकअप आपके अंदर सकारात्मक सोच भी पैदा करता है। इसमें आश्चर्य कोई की बात नहीं कि जब आपको उम्मीद ही नहीं होती तब आपको अचानक से किसी प्यार हो जाता है। ब्रेकअप के बाद आप अक्सर वे सब चीजें करने लगते हैं जो आप पहले कभी नहीं करती थे।  


6-एक बार ब्रेकअप होने के बाद आप सामने वाले पर विश्वास तभी कर पाती हैं। जब आप उसे पूरी तरह से परख लेती हैं, क्योंकि एक घटना के बाद आपके अंदर अच्छे-बुरे की पहचान करने की क्षमता आ जाती है। 
आप जानते हैं कि हर शख्स वैसा भी नहीं होता जैसा वह नजर आ रहा होता है।  

7-प्यार की परिभाषा को लेकर आपका नजरिया बदल जाता है। आपको यह समझ आता है कि जिसे आप प्यार समझ रहे थे, वह वाकई प्यार है या नहीं। कई प्रमियों का कहना है कि उनका रिश्ता अनेक कठिनाइयों से निकलता हुआ परिपक्व हुआ है। जिन्हें आप परफैक्ट साथी समझती रही हैं वह वास्तव में आपके परफैक्ट पार्टनर तो थे ही नहीं और प्यार के बारे में आप की सोच गलत थी। 

8-ब्रेकअप होने के बाद आपको खुद को तवज्जों देना शुरू कर देते हैं। खुद को पसंद करने लगते हैं और कुछ दिनों बाद एक नए आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने लगते हैं।    

Created On :   27 Nov 2017 6:52 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story