झोपड़ों पर दीवार गिरी : मुंबई में 21 की मौत, पुणे में छह मजदूरों ने तोड़ा दम, सीएम ने दिए जांच के निर्देश

Again Wall collapse in Pune : 6 laborers dead, CM give order for investigation
झोपड़ों पर दीवार गिरी : मुंबई में 21 की मौत, पुणे में छह मजदूरों ने तोड़ा दम, सीएम ने दिए जांच के निर्देश
झोपड़ों पर दीवार गिरी : मुंबई में 21 की मौत, पुणे में छह मजदूरों ने तोड़ा दम, सीएम ने दिए जांच के निर्देश

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर के मालाड इलाके में झोपड़ियो पर दीवार गिरने के चलते हुए हादसे में 21 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 75 लोग जख्मी है।  कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा कुरार के पिंपरीपाडा इलाके में सोमवार की रात करीब दो बजे के करीब हुआ। एनडीआरएफ और दमकल की टीमें घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंची और राहत व बचाव के काम मे जुट गयीं। दमकल और एनडीआरएफ के जवानों ने कई लोगों को सुरक्षित मलबे से बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए शताब्दी, ट्रामा केअर सेंटर, केईएम, कूपर आदि अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शताब्दी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। शुरुआती जानकारी के मुताबिक ज्यादा बरसात के बाद जलजमाव के दबाव में दीवार गिरी जिसकी चपेट मे आने से 21 लोगों की मौत हो गई। 

सबवे में डूबी कार, दो की मौत

महागर में पिछले कई दिनों से शुरु बरसात ने सोमवार की रात ज्यादा कहर ढाया। महानगर के पश्चिमी उपनगर मालाड इलाके में ही सबवे में कार डूबने से उसमे सवार दो लोगों की मौत हो गयी। रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब इरफान खान और गुलशाद शेख  नाम के दोनों दोस्तों ने पानी से भरे मालाड सबवे से कार ले जाने की कोशिश की लेकिन कार पानी में फंस गई। दोनों स्कार्पियो कार से अपने कुरार विलेज स्थित घर जा रहे थे। करीब 10 फिट पानी में डूबी कार से बाहर निकलने की दोनों की कोशिश कामयाब नही हुई। सुबह करीब चार बजे दोनों दोस्तों को कार से निकाल कर अस्पताल पहुचाया गया लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। कांग्रेस विधायक असलम शेख ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाते हुए हैरानी जताई कि पानी भरा होने पर सबवे के बाहर बैरिकेट क्यों नही लगाए गए। मालाड पुलिस ने एडीआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Created On :   2 July 2019 1:35 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story