बच्चों का विवाद, दबंगों ने फाडे़ महिला के कपड़े

agin molest women in tikamgad
बच्चों का विवाद, दबंगों ने फाडे़ महिला के कपड़े
बच्चों का विवाद, दबंगों ने फाडे़ महिला के कपड़े

टीम डिजिटल,टीकमगढ़. मध्य प्रदेश में दबंगों की दबंगई कितनी बढ़ गयी है इसका नमूना आज टीकमगढ़ में देखने को मिला. दरअसल ये पूरा मामला राशन घेरा गांव का है जहाँ दबंगों ने एक महिला के साथ पहले तो बदसलूकी की, इससे जब उनका मन नहीं भरा तब उन्होंने उस महिला के कपड़े तक फाड़ दिये. बताया जा रहा है कि महिला के बच्चों को लेकर ये विवाद हुआ है जिसमे दबंगों ने महिला के साथ बदतमीजी की और उसके कपड़े फाड़ दिये. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Created On :   16 Jun 2017 6:58 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story