आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अब दो पहिया वाहनों पर भी लगेगा टैक्स

Agra Lucknow expressway will also take toll tax to two wheelers
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अब दो पहिया वाहनों पर भी लगेगा टैक्स
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अब दो पहिया वाहनों पर भी लगेगा टैक्स

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। अगर आप लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के जरिए 19 जनवरी या उसके बाद सफर करने जा रहे हैं तो आपके लिए इस खबर को जानना बहुत जरूरी है। यह खबर न केवल चौपहिया वाहन वाले लोगों के लिए जरूरी है, बल्कि दोपहिया वाहन वालों के लिए भी अहम है। अब लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का फ्री में मजा लेने का समय नहीं रहा। दो पहिया वाहनों को भी 19 जनवरी आधी रात से भारी टोल टैक्स देना होगा। 19-20 जनवरी की रात 12 बजे से टोल टैक्स लगना शुरू हो जाएगा। 

 

 

 

285 रुपए का टोल टैक्स 

 

यूपी के उद्योग मंत्री सतीश महाना ने बताया कि लखनऊ से आगरा तक पूरा सफर करने पर चार पहिया वाहनों से 570 रुपए का बतौर टोल टैक्स वसूले जाएंगे। मिनी बस और छोटे ट्रकों से 905 रुपए टैक्स वसूला जाएगा। अपर मुख्य सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग आलोक सिन्हा ने एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स लगने की अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें कि 302 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे पर चलने वाले दोपहिया वाहनों से भी यूपीडा 285 रुपये टोल टैक्स वसूलेगी। 


 

दोपहिया वाहनों से बढ़ रही भीड़

 

अधिकारियों के मुताबिक, लोग दोपहिया वाहनों से बेवजह एक्सप्रेस-वे पर भीड़ न बढ़ाएं, इसके लिए दोपहिया पर भी टैक्स लगाया गया है। हालांकि चार पहिया वाहनों से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर 760 रुपये तक टोल टैक्स वसूला किया जाना था। सरकार ने फिलहाल इस पर 25 प्रतिशत की छूट देते हुए इसे 570 रुपए कर दिया है। इसी तरह हल्के माल वाहन या मिनी बस से 1205 रुपए के बजाय 905 रुपए का टैक्स वसूला जाएगा।

 

 

 

दूरी के हिसाब से लगेगा टैक्स

 

अभी यह यह फैसला छह महीने बाद होगा कि छूट जारी रहेगी या नहीं। फिलहाल बस-ट्रक का टोल करीब 600 रुपए और बड़े-भारी मशीनरी वाले वाहनों का टोल एक हजार से 1200 रुपए के बीच बढ़ जाएगा। अगर कोई लखनऊ से आगरा के बीच किसी जगह पर एक्सप्रेस-वे से उतरता है, तो उससे एक्सप्रेस-वे के एंट्री पॉइंट पर उस जगह तक का टॉल लिया जाएगा। ऐसे में अगर कोई जमा किए गए टैक्स के दायरे से आगे का सफर करता है तो वह जैसे ही एक्सप्रेस-वे छोड़ेगा, वहां इंटरचेंज पर उससे बकाया वसूला जाएगा। इसके लिए एक्सप्रेस-वे पर दो मेन टॉल प्लाजा और 7 इंटरचेंज हैं।  


 

 

इतना टोल टैक्स लगेगा
 

570 रुपए- कार, जीप, वैन या हल्के वाहन 

905 रुपए-हल्के माल वाहन या मिनी बस

1815 रुपए-बस या ट्रक

2785 रुपए-निर्माण कार्य मशीन

3575 रुपए-7 एक्सेल से बड़े वाहन

Created On :   16 Jan 2018 4:09 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story