अहमदनगर और धुलिया मनपा चुनाव पर कर्मचारियों को दो घंटों की छूट, आरमोरी नगराध्यक्ष का पद हुआ आरक्षित 

Ahmednagar-Dhulia municipal elections- Employees will be allowed for two hours late
अहमदनगर और धुलिया मनपा चुनाव पर कर्मचारियों को दो घंटों की छूट, आरमोरी नगराध्यक्ष का पद हुआ आरक्षित 
अहमदनगर और धुलिया मनपा चुनाव पर कर्मचारियों को दो घंटों की छूट, आरमोरी नगराध्यक्ष का पद हुआ आरक्षित 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अहमदनगर और धुलिया महानगर पालिका के चुनाव के दिन यानी 9 दिसंबर को चुनाव क्षेत्र के मतदाताओं को सवैतनिक अवकाश अथवा काम पर दो घंटे देरी से आने की अनुमति होगी। यह फैसला राज्य सरकार, केंद्र सरकार, निजी कंपनियों के कर्मचारी, सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों, निवासी होटलों, खाद्य गृहों, सिनेमा हॉल, व्यापार और औद्योगिक, आईटी कंपनियों, शॉपिंग सेंटर, मॉल और रिटेलर्स में काम करने वाले लोगों के लिए लागू होगा। मंगलवार को राज्य सरकार के उद्योग विभाग ने इस संबंध में परिपत्र जारी किया।

इसके अनुसार चुनाव क्षेत्रों के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों, विभिन्न कंपनियों, प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों को छुट्टी लेने या फिर काम पर 2 घंटे देरी से आने की छूट दी जा सकेगी, लेकिन सरकारी कर्मचारियों को संबंधित महानगर पालिका या जिलाधिकारी से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। सरकार के अनुसार 9 दिसंबर को नगर परिषद और नगर पंचायतों के चुनाव भी होने हैं। इसके लिए यवतमाल के नेर-नबापुर, नांदेड़ के लोहा, नागपुर के मौदा, वाशिम के रिसोड, चंद्रपुर के ब्रम्हपुरी, जलगांव के शेंदुर्णी क्षेत्र में भी यह फैसला लागू होगा।

गडचिरोली के आरमोरी नप नगराध्यक्ष का पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित
गडचिरोली जिले की नवनिर्मित आरमोरी नगर परिषद के नगराध्यक्ष का पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित होगा। सातारा के मलकापुर नगर परिषद के नगराध्यक्ष पद पिछड़े वर्ग की महिला को मिलेगा। जबकि बुलढाणा के सिंदखेडराजा नगर परिषद के नगराध्यक्ष पद सामान्य श्रेणी के लिए आरक्षित हुआ है। मंगलवार को मंत्रालय में प्रदेश के नगर विकास राज्य मंत्री रणजीत पाटील की अध्यक्षता में आरमोरी और मलकापुर नगर परिषद के नगराध्यक्ष पद के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। जबकि सिंदखेडराजा नगर परिषद के नगराध्यक्ष पद की दोबारा लॉटरी निकाली गई। इससे पहले सिंदखेडराजा नगर परिषद नगराध्यक्ष पद की लॉटरी घोषित की गई थी। लेकिन त्रुटि के कारण उसको रद्द करके फिर से लॉटरी निकाली गई। मंत्रालय में लॉटरी की घोषणा के समय आरमोरी, मलकापुर और सिंदखेडराजा के विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Created On :   4 Dec 2018 3:48 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story