एयर इंडिया : 35000 फीट पर मिली हॉट ब्रेक की वॉर्निंग, पायलट नीचे लेकर आया प्लेन

Air India flight gets hot brake warning at 35,000 feet, pilot descends to cool it off
एयर इंडिया : 35000 फीट पर मिली हॉट ब्रेक की वॉर्निंग, पायलट नीचे लेकर आया प्लेन
एयर इंडिया : 35000 फीट पर मिली हॉट ब्रेक की वॉर्निंग, पायलट नीचे लेकर आया प्लेन
हाईलाइट
  • ये घटना सितबंर 14-15 सितंबर की बताई जा रही है। एयर इंडिया मामले की जांच कर रही है।
  • लैंडिंग गेयर को ठंडा करने के लिए पायलेट प्लेन को 25000 फीट पर ले आया।
  • एयर इंडिया की कुवैत से गोवा जा रही फ्लाइट को 35000 फीट पर हॉट ब्रेक की वॉर्निंग मिली।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एयर इंडिया की कुवैत से गोवा जा रही फ्लाइट A-320 को 35000 फीट पर हॉट ब्रेक की वॉर्निंग मिली जहां पर तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से काफी नीचे होता है। इसके बाद पायलेट प्लेन को 35000 फीट से 25000 फीट पर ले आया। लैंडिंग गेयर को ठंडा कर दोबारा ऊंचाई पर जाने के लिए पायलेट ने ऐसा किया। ये घटना करीब एक हफ्ते पहले की बताई जा रही है। एयर इंडिया मामले की जांच कर रही है।

14-15 सितंबर की रात एयरबस A-320 जिसने AI 976 के तौर पर उड़ान भरी थी। ये 4.5 घंटे के लंबे सफर पर था। करीब एक घंटे बाद ही फ्लाइट में पायलेट को हॉट ब्रेक की वॉर्निंग की मिली। एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि फ्लाइट लैंड होने के बाद पायलेट ने इसकी जानकारी दी। एयर इंडिया एयरलाइन इस घटना की जांच कर रही है। विमान के पायलेट से मुलाकात कर एयर इंडिया इस मामले की पूरी जानकारी लेगा। उन्होंने कहा कि एयरलाइन ने पायलट को इसलिए बुलाया है ताकि वह पता लगा सके कि इस स्थिति को और बेहतर तरीके से कैसे हैंडल किया जा सकता था। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि इसमें पायलेट की किसी भी तरह की गलती नहीं है। पायलेट ने खुद ही आकर इस मामले की जानकारी दी है।

बाद में फ्लाइट के डेटा रिकॉर्डर से भी उस बात की पुष्टी हुई है जो जानकारी पायलेट ने दी थी। सूत्रों का कहना है कि हॉट ब्रेक की वॉर्निंग गलत भी हो सकती है। वहीं सूत्रों ने ये भी बताया कि ऐसी स्थिति में पायलेट किसी तरह का चांस नहीं ले सकते हैं। पायलेट ने भी उसी प्रोसीजर का पालन किया जो इस स्थिति में किया जाता है। पायलेट प्लेन को कम एल्टीट्यूड पर ले आया और लैंडिंग गेयर को एक्सटेंड कर ठंडा होने दिया।  

 

Created On :   23 Sep 2018 2:39 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story