कुछ इस तरह ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी के साथ सेलिब्रेट किया दशहरा, देखें Photos

Aishwarya Rai Bachchan celebrated Dussehra with daughter aradhyaa
कुछ इस तरह ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी के साथ सेलिब्रेट किया दशहरा, देखें Photos
कुछ इस तरह ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी के साथ सेलिब्रेट किया दशहरा, देखें Photos

डिजिटल डेस्क,मुंबई। शनिवार को पूरे देश में विजयदश्मी का त्यौहार मनाया गया। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या कई बार एक साथ स्पॉट होते रहे हैं। हर बार की तरह विजयदशमी पर भी दोनों मां बेटी को साथ देखा गया। दरअसल, दशहरे के मौके पर ऐश्वर्या और आराध्या खार स्थित रामाकृष्णा मठ में दुर्गा पूजा के लिए पहुंची थीं। उस दौरान आराध्या पिंक कलर की लहंगा चोली में दिखीं तो वहीं उनकी मां ऐश्वर्या यहां मल्टीकलर साड़ी पहने नजर आईं। यहां सबकी नजरें ऐश्वर्या और उनकी बेटी पर ही टिकीं हुई थी। 

इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुईं इस इवेंट की तस्वीरों में 5 साल की आराध्या को रंगोली बनाते हुए देखा जा सकता है। आराध्या रंगोली बनाते हुए बेहद खुश दिख रही हैं। वह भी अपनी मां की तरह काफी पारम्परिक हैं। 

यहां ऐश्वर्या और आराध्या के साथ उनके परिवार का और कोई सदस्य नजर नहीं आया। बता दें, आजकल ऐश्वर्या अपनी फिल्म "फन्ने खान" की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव भी नजर आने वाले हैं।

 

Created On :   1 Oct 2017 10:43 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story