अब आया Whats App, पर शादी का जमाना

Ajab-Gajab: A couple married via video call on Whats App in bihar
अब आया Whats App, पर शादी का जमाना
अब आया Whats App, पर शादी का जमाना

डिजिटल डेस्क। आज के समय में हम फोन और फोन में WhatsApp के कितने आदि हो गए हैं, ये तो आप सभी जानते हैं। लोग अपने कई सारे काम WhatsApp के माध्यम से ही करते हैं। आजकल तो एक नया चलन चला है जिसमें फोन पर ही तलाक देने के कितने सारे मामले सामने आए हैं, लेकिन ठीक इसके उलट ही एक खबर सामने आई है। जिसमें WhatsApp पर Video Call के जरिए एक जोड़े ने शादी की है। मामला बिहार के दरभंगा जिले में सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है।

 

दरअसल हुआ कुछ यूं, गांव में शादी की सारी तैयारियां हो गई थी, बारात भी पंडाल में पहुंच चुकी थी। बस इंतजार था तो दुल्हन के आने का जिसके आते ही शादी की रश्में- रिवाज शुरु कर दी जाती, लेकिन लड़की जैसे ही पंडाल में आई दूल्हे को देखते ही उसने शादी से इंकार कर दिया क्योंकि लड़के की उम्र अधिक थी। लड़की के मना करते ही वहां मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। सभी लोगों के काफी मनाने के बाद भी जब वह शादी के लिए राजी नहीं हुई तो बारात को दूल्हे के साथ वहां से लौटना पड़ गया।

 

बारात लौटने के बाद घरवालों को समाज में बदनामी का डर सताने लगा। किस्मत से इसी बीच लड़की के मामा ने लड़की के घर वालों को आकर मुम्बई में रहने वाले अपने लड़के से उसकी शादी कराने की बात कही और उनके इस प्रस्ताव को लड़की वालों ने मान भी लिया। यहां लड़की भी शादी के लिए तैयार हो गई। अब समस्या थी कि लड़का मुंबई में इतनी दूर था और लड़की अपने घर पर तो शादी कैसे की जाती। फिर क्या था सबने मिलकर WhatsApp पर Video Call के जरिए दोनों की शादी कराई। जिसके बाद इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे इलाके में जोरशोर से होती रही। काफी संख्या में लोग इस अनोखी शादी के गवाह भी बने। इसे कहते हैं टेक्निकल वर्ल्ड, मॉर्डन जामाना और smart people। 


 

Created On :   6 Jan 2019 9:26 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story