आखिर ये हुआ कैसे ?, अलसुलझे ही रह गए वर्ल्ड के ये रहस्य

Ajab Gajab duniya, About The Mysterious incidents of the world
आखिर ये हुआ कैसे ?, अलसुलझे ही रह गए वर्ल्ड के ये रहस्य
आखिर ये हुआ कैसे ?, अलसुलझे ही रह गए वर्ल्ड के ये रहस्य

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में अनेक ऐसी रहस्यमयी घटनाएं हैं जिनके के बारे में आज तक पता नही चल सका कि आखिर माजरा क्या है? उनके पीछे की सच्चाई आखिर है क्या?, कैसे इन्हें सुलझाया जाए? आखिर ये सब हुआ तो क्यों हुआ...? ऐसे कितने ही प्रश्न चिंह लगे हैं जिनके जवाब वैज्ञानिक सुलझा पाए और ना ही विषय से जुडे़ हुए लोग। आज आपको कुछ ऐसी ही रहस्यमयी घटनाओं के बारे में बताया जा रहा है...

 

- 6 से 8 इंच छोटा नरकंकाल जो चिली के घोस्ट टाउन के पास पाया गया था। इसके दांतों की मजबूती सामान्य से ज्यादा बतायी गई थी। इसकी बाॅडी पर धारियां बनी हुई थीं। हालांकि इसे इंसान का ही माना गया, लेकिन इसके दांतों का रहस्य नही सुलझ सका। ये जितने मजबूत थे उतने ही छोटे। क्योंकि इतना छोटा इंसान कब होता था ये कोई नही समझ पाया। 


- बाथ कंट्री के रंकिन में अचानक मीट की बारिश भी एक बहुत बड़ा सीक्रेट है। क्योंकि 1876 में ये आसमान से क्यों बरसे थे ये कोई पता नही लगा पाया। बाद में जब इनकी जांच की गई तो पता चला ये घोड़े या किसी नवजात बच्चे के हैं, लेकिन ये क्यों बरसे इसका पता नही चल सका। 


- चाइना में एक डेड बाॅडी पायी गई। इसे दो हजार साल पुराना बताया गया। दरअसल ये एक लेडी डाइस की ममी थी, इसकी स्किन बहुत सॉफ्ट थी। इसे कैसे प्रिजर्व किया गया ये पता नही चल सका, क्योंकि इसके ज्वाइंटस हिल रहे थे। 


- एक बार फिर बड़ा आश्चर्य और गहरा रहस्य, एक छेद में नदी समा जाती है। द डेविल्स केटल के नाम से फेमस इस छेद में नदी का आधा से ज्यादा पानी चला जाता है। अब तक कोई वैज्ञानिक यह नही जान पाया कि ये लाखों गैलन यह पानी आखिर कहां चला जाता है। इसे लेकर ढेरों रिसर्च भी की गईं लेकिन जवाब नही मिल सका। 

Created On :   16 Nov 2017 7:36 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story