आईलैंड ने निगल लिए 300 से ज्यादा जहाज

आईलैंड ने निगल लिए 300 से ज्यादा जहाज

डिजिटल डेस्क। आइलैंड का नाम सुनते ही दिल में प्रकृति के बीच में एक बेहद सुन्दर जगह की कल्पना आती है। जहां पर सब हरा-भरा और शांति ही हो, लेकिन दुनिया में एक ऐसा आइलैंड मौजूद है जहां लोग जाने से डरते हैं। चलिए आपको बताते हैं एक ऐसे आइलैंड के बारे में जहां अब तक 300 से ज्यादा जहाजों की कब्र बन चुकी हैं। 300 से भी ज्यादा जहाजों के लिए कब्रगाह बन चुके इस जगह का नाम सेबल आइलैंड है। अटलांटिक महासागर के पास में स्थित इस आइलैंड को जंगली घोड़ों का घर भी कहा जाता है। आइलैंड बेहद डरावना है जो कि वहां के लोगों और वहां के आसपास से गुजरने वाले लोगों के लिए भी एक रहस्य ही बना हुआ है।


 

दरिया का कब्रिस्तान

अटलांटिक महासागर में स्थित सेबल आइलैंड को दरिया का कब्रिस्तान भी कहा जाता है। ये आइलैंड, नोवा स्कोटिया से लगभग 100 मील की दूरी पर स्थित है। इस आइलैंड की लंबाई 42 किलोमीटर है साथ ही इसकी चौड़ाई लगभग 1.5 किलोमीटर है।

 

कब्रगाह

सेबल आइलैंड पर घने कोहरे और समुद्र की तरह ही दिखने वाली रेत के कारण अक्सर समुद्री यात्रा पर निकले जहाज यहां फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। आज तक किसी दुर्घटनाग्रस्त जहाज को वापस निकाला नहीं जा सका है इसलिए इसे जहाजों का कब्रिस्तान भी कहा जाता है।

 

कनाडा का नेशनल पार्क

इस आइलैंड पर लगभग 350 से ज्यादा प्रजातियों के पक्षी आते हैं इसलिए 20 जून साल 2013 को इस आइलैंड को कनाडा का 43वां नेशनल पार्क घोषित कर दिया गया है।

 

जंगली घोड़ों का घर

एक अनुमान के अनुसार इस आइलैंड पर लगभग 500 से भी ज्यादा जंगली घोड़े पाये जाते हैं इसलिये इसे जंगली घोड़ों का घर भी कहा जाता है।

Created On :   5 Oct 2018 9:41 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story