मिशन टू डेट : फोटोग्राफर  ने 110 महिलाओं को किया डेट, 365 है टार्गेट 

ajab-gajab : Photographer sundar ramu had a date with more than 110 women
मिशन टू डेट : फोटोग्राफर  ने 110 महिलाओं को किया डेट, 365 है टार्गेट 
मिशन टू डेट : फोटोग्राफर  ने 110 महिलाओं को किया डेट, 365 है टार्गेट 

 

डिजिटल डेस्क, चैन्नई । हर कोई अपनी जवानी में प्यार करता है। कभी-कभी एक बार प्यार में हार के बाद दूसरी बार भी प्यार किया जाता है और कॉलेज के दिनों में लोगों को कई दफा प्यार होता है। इसका पता तब चलता है जब वो आए दिन नए साथी के साथ डेट पर जाता है। डेट पर जाना रिलेशनशिप का हिस्सा होता है। ये दोस्तों के साथ घूमने जैसा बिल्कुल नहीं होता है। डेट पर जाने के लिए लोग सही साथी का चुनाव करते है और जब सही साथ मिल जाता है तो लंच,डिनर, टी-कॉफी पार्टी या समंदर किनारे बैठ कर घंटो बातें करना पसंद करते है। ये सब शायद कोई बी व्यक्ति अपने जीवन में 1,2,3 या ज्यादा से ज्यादा 10 बार कर सकता है,लेकिन क्या आपने सुना है कि कोई व्यक्ति महज कुछ महीनों में 110 बार डेट पर गया हो वो भी 110 अलग-अलग साथी के साथ। इस पर यकीन करना जरा मुश्किल होगा। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे है जिसने ये कारनामा कर दिखाया है और ये कारनामा किसी दिलफेक अंग्रेज ने नहीं बल्कि ये अजब-गजब कारनामा एक देसी लड़के ने किया है।

 

 

एक्ट्रेस व आरजे सुचित्रा कार्तिक कुमार के लिए इमेज परिणाम

 

चेन्नई के फैशन फोटोग्राफर और तमिल फिल्मों के एक्टर सुंदर रामू अपने जीवन में अब तक 110 से ज्यादा महिलाओं के साथ डेट कर चुके हैं। रामू का मिशन है कि इस साल के अंत तक 365 महिलाओं के साथ डेट करेंगे। यानी इस लिहाज से वो हर रोज एक महिला के साथ डेट पर जाएं।  रामू के डेट पर जाने के अपने नियम भी है। मसलन डेट के लिए वो जगह का चुनाव नहीं करते। वो कभी खाने का आर्डर कभी नहीं देते, उनके साथी जो भी खाते हैं, रामू भी वही खाते हैं। नियम का सबसे अंतिम और मुख्य बिंदु है कि रामू कभी भी खाने या घूमने का कोई बिल नहीं देते हैं, जो महिला उनके साथ डेट पर जाती है, वो ही सारे बिल चुकाती है।

 

एक्ट्रेस व आरजे सुचित्रा कार्तिक कुमार के लिए इमेज परिणाम

 

रामू अब तक 21 साल की युवती से लेकर पांडिचेरी की 105 साल की बुजुर्ग महिला के साथ भी डेट कर चुके हैं। रामू के इस मिशन का मकसद यूनीक फोटो प्रोजेक्ट के साथ ही हर उम्र की महिलाओं से मिलना और उनके विचारों को जानना है। रामू कई फेमस एक्ट्रेस, जर्नलिस्ट, फॉरेनर और सेलेब्रिटी को भी डेट कर चुके हैं। इनमें एक्ट्रेस श्रिया सरन, रेखा और एक्ट्रेस व आरजे सुचित्रा कार्तिक कुमार भी शामिल हैं। इतना ही नहीं, सुंदर चेन्नई में एक डीएमके नेता के घर उनकी पत्नी के साथ भी डेट कर चुके हैं। 

 

 

sundar ramu के लिए इमेज परिणाम

 

 

इस पूरे कहानी की सबसे सुखद और सुंदर बात ये है कि रामू हर महीने के आखिरी में एक एनजीओ के बच्चों और वहां के स्टाफ को अपनी तरफ से भोजन कराते हैं। रामू के साथ एनजीओ के सभी लोग एक साथ बैठकर खाना खाते हैं. इसके साथ ही सुंदर उस एनजीओ की आर्थिक मदद भी करते हैं।

 

sundar ramu and shriya saran के लिए इमेज परिणाम

 

 

Created On :   20 March 2018 5:26 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story