अरे वाह! इस मंदिर में उतरते हैं आशिकी के भूत

अरे वाह! इस मंदिर में उतरते हैं आशिकी के भूत

डिजिटल डेस्क। प्यार किसी को भी हो सकता है और किसी से भी हो सकता है। कहते प्यार का बूखार अगर चढ़ जाए तो उसे कोई डॉक्टर और दवा उतार नहीं सकती है, लेकिन एक मंदिर हैं जहां इश्क का बुखार उतारा जाता है। जी हां, आपने सही सुना। अभी तक आपने कई मंदिरों के बारे में सुना और देखा होगा, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके बारे में सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जी हां हम बात कर रहे हैं सहारनपुर में स्थित हनुमान मंदिर की। यहां लोग सिर से आशिकी का भूत उतारने आते हैं। सुनने में भले ही ये अजीबोगरीब लगे, लेकिन ये सच है।

 

इस शहर की स्थापना सन् 1340 में हुई थी। ये शहर नाम सहारनपुर मुस्लिम संत शाह हरन चिश्ती के नाम पर रखा गया। ये मंदिर बेहट रोड पर स्थित है। मंदिर में हर मंगलवार और शनिवार को एक विशेष पूजा होती है, जिसके बाद मंदिर के पुजारी "प्यार में पागल" हुए युवकों और उनके परिजनों को कुछ उपाय बताते हैं। मान्यता है कि पुजारी के बताए उपाय से आशिकों के सिर से प्यार का भूत उतर जाता है।

 

 

इसकी स्थापना लगभग आठ साल पहले हुई थी। ये मंदिर राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी के तर्ज पर तैयार किया गया है। यहां काल भैरव और प्रेतराज सरकार के अतिरिक्त महाराज श्रीराम भी विराजमान हैं। यहां पर हर शनिवार और मंगलवार को विशेष प्रकार पूजा और अनुष्ठान किए जाते हैं। पूजा के बाद मंदिर के पुजारी आशिक के परिवारों और आशिकों को भी कुछ उपाय बताते हैं। कहते हैं कि उन उपायों पर अमल करने लोगों की समस्या का समाधान हो जाता है।

Created On :   18 Oct 2018 11:12 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story