oh no! ये खरबूजा है 19 लाख का, जानिए क्यों

oh no! ये खरबूजा है 19 लाख का, जानिए क्यों

डिजिटल डेस्क। अगर आपको लगता है कि भारत में बिकने वाले फलों के दाम आसमान छू रहे हैं तो आपको इन जापानी खरबूजों के बारे में जानने की जरूरत है। अकसर लोग हर चीज के लिए मोल-भाव करते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो एक फल के लिए लाखों खर्च कर देते हैं। हाल ही में दो खरबूजों को 3.2 मिलियन जापानी येन, लगभग 19,84,538.81 भारतीय रुपए में खरीदा गया। ये जापान में हुई एक नीलामी में खरीदे गए हैं। वहां इस फल को प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है। इन्हें युबारी खरबूजे कहा जाता है।

 

जापान में होने वाला ये फल बेहद प्रचलित है। इसे खरीदने का कारण होता है या तो समाज में अपनी प्रतिष्ठा दिखाना या दुकान पर अपने ग्राहकों को लुभाना। इसे वहां के कई दुकान वाले खरीदने की चाह रखते हैं जिसके लिए ये नीलामी की जाती है। इस साल इस फल को नीलामी में खरीदने वाली एक फल पैकिंग कंपनी थी। बता दें कि इस फल की कीमत में जापान में एक गाड़ी खरीदी जा सकती है। दो साल पहले इस फल को 3 मिलियन की कीमत पर खरीदा गया था। इस साल की कीमत सबसे ज्यादा रही जिसने दो साल पहले के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। बाजार के अधिकारियों ने कहा कि इस साल इन खरबूजों की फसल अच्छी हुई है क्योंकि इस बार इलाके में धूप ज्यादा निकली है।

 

जापान में इन फलों को प्रतिष्ठा का प्रतीक मानते हैं और अपने दोस्तों या किसी खास को तोहफे में देने के लिए भी इन्हें खरीदा जाता है। सबसे अच्छे युबारी खरबूजे बिल्कुल गोल होते हैं और उनपर एक खास और एक सा समान छिलका होता है। फल को तोड़ते समय डाल का हिस्सा "T" आकार में फल के साथ छोड़ा जाता है। इस फल को बेहद खूबसूरत डब्बे में बेचा जाता है। हालांकि जापान में बाकी के फल भी बेहद महंगे होते हैं। वहां एक सेब की कीमत 3 अमेरिकी डॉलर होना आम बात है। लेकिन इस खरबूजे की कीमत फिर भी कुछ ज्यादा ही दी जाती है। 

Created On :   1 Oct 2018 10:56 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story