अजय देवगन ने फैन्स के लिए ट्विट किया तानाजी-द अनसंग वारियर का फर्स्ट लुक
By - Bhaskar Hindi |2 Aug 2018 7:27 AM GMT
अजय देवगन ने फैन्स के लिए ट्विट किया तानाजी-द अनसंग वारियर का फर्स्ट लुक
डिजिटल डेस्क, मुबंई। अजय देवगन स्टारर फिल्म "तानाजी-द अनसंग वारियर" का फर्स्ट लुक हाल ही में खुद अजय ने अपने फैंस के लिए शेयर किया। इस फिल्म में अजय मराठी योद्धा तानाजी मालुसरे का रोल करते नजर आएंगे। तानाजी मालुसरे छत्रपति शिवाजी के सेनापति थे।
तानाजी के पोस्टर में अजय रणभूमि में मराठी योद्धा के अवतार में नजर आ रहे हैं। तानाजी एक ऐतिहासिक फिल्म है, जिसे ओम राउत डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म को 2019 में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का डायरेक्शन ओम राउत ने किया हैं।
अजय ने पोस्टर रिलीज करते हुए ट्वीट किया कि तानाजी भारतीय इतिहास के गुमनाम योद्धाओं में से एक हैं। फिल्म के जरिए तानाजी के राजा छत्रपति शिवाजी, अपनी मिट्टी और लोगों के समर्पण को दिखाया गया है।
Created On :   22 July 2017 5:01 AM GMT
Next Story