Akash Ambani Wedding: सामने आई शादी के फंक्शन्स की फोटो और वीडियो

Akash Ambani and shloka mehta Wedding, First picture of Mehndi ritual
Akash Ambani Wedding: सामने आई शादी के फंक्शन्स की फोटो और वीडियो
Akash Ambani Wedding: सामने आई शादी के फंक्शन्स की फोटो और वीडियो

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी, 9 मार्च को श्लोका मेहता संग शादी के बंधन में बंधन वाले हैं। उनकी शादी की रस्में भी शुरू हो गई है। हालही में उनकी शादी का प्रीवेडिंग समारोह स्विटज़रलैंड में होने के बाद मेहता परिवार ने एक हैरी पॉटर थीम पार्टी भी दी थी जिसमें पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने परफॉर्म किया था। महाशिवरात्रि पर भी भगवान शिव के आर्शीवाद के लिए भव्य पूजन का अयोजन किया गया था। आज आकाश और श्लोका की मेंहदीं सेरेमनी है। इस रस्म के लिए भव्य तै​यारियां की गई है। उनकी मेंहदीं सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो बहुत वायरल हो रही हैं। 

आपको बता दें​ कि 6 मार्च को अंबानी और मेहता परिवार ने अन्न सेवा सेरेमनी का आयोजन कराया था। इसके अंतर्गत 2000 अनाथ बच्चों को खाना खिलाया गया। ये आयोजन 13 मार्च तक चलेगा। इस सेवा के बाद ही नीता अंबानी ने बांद्रा के जियो वर्ल्ड सेंटर में धीरुभाई अंबानी स्कवॉयर का उद्घाटन किया। इस खास मौके पर दोनों परिवार के लोग मौजूद थे। जहां आकाश ने ग्रीन कुर्ता और जैकेट पहनी थी। वहीं श्लोका एंब्रॉयडेड रानी पिंक कुर्ता में नज़र आई थीं। इस दौरान नीता अंबानी के कपड़ों की भी खूब तारीफ हुई। उन्होंने वेबी पिंक कलर का सूट पहना था। जिसमें वे बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। उनकी इस ड्रेस की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। 

इन दोनों की शादी 9 मार्च को पारंपरिक तरीके से हो रही है। आकाश की बारात 9 मार्च को मुंबई के ट्राइडेंट होटल से दोपहर 3.30 बजे जियो गार्डन के लिए रवाना होगी। शादी के बाद 10 मार्च को शादी का पहला रिसेप्शन होगा। इसमें बॉलीवुड और बिजनेस वर्ल्ड के कई बड़े चेहरे शामिल होंगे। इसके बाद 11 मार्च को दूसरा रिसेप्शन होगा।

Created On :   8 March 2019 4:04 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story