कांग्रेस एक घमंडी पार्टी, समाजवादियों को हमेशा धोखा दिया - अखिलेश यादव

akhilesh yadav sp chief slammed congress party
कांग्रेस एक घमंडी पार्टी, समाजवादियों को हमेशा धोखा दिया - अखिलेश यादव
कांग्रेस एक घमंडी पार्टी, समाजवादियों को हमेशा धोखा दिया - अखिलेश यादव
हाईलाइट
  • अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस बहुत अहंकार पार्टी है।
  • अखिलेश ने कांग्रेस पर समाजवादियों को धोखा देने का आरोप भी लगाया।
  • समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधा है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस बहुत अहंकार पार्टी है। अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी काम निकल जाने के बाद अपनी सहयोगी पार्टियों का साथ छोड़ देती है और उन्हें धमकी भी देती है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर समाजवादियों को धोखा देने का आरोप भी लगाया।

 

 

अखिलेश ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, बीजेपी की तरह कांग्रेस भी राजनीतिक विरोधियों को धमकी देने में विश्वास रखती है। हमने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था, लेकिन हमने पाया कि उनका अहंकार बहुत बड़ा है। कांग्रेस बीजेपी को रोक नहीं रही है, बल्कि यह सपा-बसपा गठबंधन है जो बीजेपी को रोक रहा है।

सपा प्रमुख ने कहा, देश में अगर समाजवादियों को कभी किसी ने धोखा दिया है, तो वो कांग्रेस के लोग हैं। कांग्रेस के लोगों ने हमें धोखा दिया है। यह सही है कि कांग्रेस के साथ हमारा गठबंधन था, लेकिन हमें नहीं पता था कि कांग्रेस में ज्यादा घमंड है। गठबंधन कुछ नहीं होता है और घमंड ज्यादा बड़ी चीज है।

सपा नेता ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब कांग्रेस केंद्र में सत्ता में थी, तो उनके पिता और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के खिलाफ सीबीआई जांच शुरू की गई थी। अखिलेश ने दावा किया कि एक कांग्रेसी अब भी ऐसा कर रहा है। मैं आपको कांग्रेस के बारे में सचेत करना चाहता हूं। यह एक ऐसी पार्टी है, जो साथ छोड़ देती है। बीजेपी की तरह, कांग्रेस अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को धमकी देने में विश्वास रखती है। हम खतरों की राजनीति नहीं करते हैं।

2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान सपा ने कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। इसमें समाजवादी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही सपा यूपी की सत्ता से बाहर हो गई थी और बीजेपी ने बहुमत हासिल कर सरकार बना ली थी। मौजूदा लोकसभा चुनावों में सपा ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और राष्ट्रीय लोक दल के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने का फैसला किया है। 

सपा और बसपा ने कांग्रेस को यूपी में गठबंधन से दूर रखा है। हालांकि गठबंधन ने रायबरेली और अमेठी में कोई भी उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारने का फैसला किया है। इन दो शहरों को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। रायबरेली से सोनिया गांधी और अमेठी से राहुल गांधी मैदान में उतर रहे हैं। 

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीन चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। अब चौथे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और आखिर चरण के लिए 19 मई को वोटिंग होगी। इसके बाद 23 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे।

Created On :   24 April 2019 4:15 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story