Alert: महाराष्ट्र में बड़े सायबर हमले का खतरा, जारी हुई एडवायजरी

alert of a big cyber attack in maharashtra, police issued advisory
Alert: महाराष्ट्र में बड़े सायबर हमले का खतरा, जारी हुई एडवायजरी
Alert: महाराष्ट्र में बड़े सायबर हमले का खतरा, जारी हुई एडवायजरी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में बड़े साइबर हमले का खतरा है। इसे देखते हुए साइबर पुलिस ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है। ये हमला भी दुनियाभर में हुए पिछले साइबर हमले जैसा ही हो सकता है। आशंका जताई जा रही है कि यह हमला पिछले साल हुए हमले से भी बड़ा हो सकता है। साइबर विशेषज्ञों के मुताबिक इस हमले में लोगों के उपकरणों का इस्तेमाल कर साइबर हमला करने वाले बड़ी संख्या में लोगों की इंटरनेट सेवा ठप कर सकते हैं।

 

वायरस से सबसे ज्यादा खतरा

जाने माने साइबर एक्सपर्ट प्रशांत माली ने बताया कि रीपर नाम के इस वायरस से सबसे ज्यादा खतरा उन कंपनियों या लोगों को है, जो इंटरनेट के जरिए यूरोपीय देशों से नियमित संपर्क में रहते हैं। अगर इंटरनेट से जुड़े डिवाइस में वायरस का खतरा हो तो उसे रीसेट कर दें। खतरा कितना बड़ा है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले साल मिराई नाम के जिस वाइरस से हमला किया गया था उससे पांच लाख उपकरण प्रभावित हुए थे। लेकिन नया वायरस रीपर 20 लाख से ज्यादा डिवाइस अपनी चपेट में ले चुका है जबकि रोजाना यह 10 हजार और डिवाइस में अपनी पैठ बना रहा है। राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (साइबर) ब्रिजेश सिंह ने बताया कि इस बारे में सतर्कता संदेश (एडवाइजरी) जारी किया जा चुका है।

 

कितना खतरनाक है यह वायरस 

इस वायरस के जरिए उपकरण में मौजूद कैमरे पर हमलावर का नियंत्रण हो जाता है। सायबर विशेषज्ञ माली ने बताया कि रीपर वायरस के जरिए साइबर हमला करने वाले कैमरे पर नियंत्रण पा लेते हैं। सबसे खतरनाक बात यह है कि इंटरनेट से जुड़ा हर उपकरण जैसे मोबाइल फोन, लैपटॉप, सीसीटीवी हमलावर के नियंत्रण में होते हैं और वे जब चाहें इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस वायरस के जरिए एक साथ इंटरनेट शुरू करने की कोशिश की जाती है। सर्वर पर दबाव बढ़ने से इंटरनेट सेवा ठप हो जाती है और कंपनियों को राजस्व का भारी नुकसान होता है। केंद्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम CERT ने साइबर हमले के बारे में खुफिया जानकारी इकठ्ठा की। जिसके बाद महाराष्ट्र साइबर विभाग ने भी एडवाजरी जारी करने का फैसला किया।

Created On :   27 Oct 2017 3:43 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story