'आप' से नाता तोड़ने के बाद अब अलका लांबा ने थामा कांग्रेस का हाथ

'आप' से नाता तोड़ने के बाद अब अलका लांबा ने थामा कांग्रेस का हाथ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व विधायक अलका लांबा आज (शनिवार) कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं। अलका लांबा ने दिल्ली प्रदेश के पार्टी प्रभारी पी सी चाको की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने करीब एक महीने पहले ही आम आदमी पार्टी का दामन छोड़ दिया था। वह कल (शुक्रवार) ही कांग्रेस पार्टी में शामिल होने जा रही थी लेकिन किन्हीं कारणों के चलते ऐसा नहीं हो सका। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने गर्व महसूस करने की बात कही थी।

 

बता दें कि चांदनी चौक से विधानसभा चुनाव लड़ने से पहले साल 2015 में आम आदमी पार्टी में शामिल होकर अलका ने कांग्रेस से अपने 20 साल के रिश्ते को विराम दिया था, लेकिन आज अलका ने एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने 6 सितंबर को "आप" छोड़ने के कुछ ही घंटों बाद कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा कर दी थी। अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अलका ने ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह कांग्रेस की सदस्य बनने पर गर्व महसूस कर रही हैं।

 

Created On :   12 Oct 2019 9:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story