कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता लेंगी अलका लांबा

Alka Lamba will take primary membership of Congress
कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता लेंगी अलका लांबा
कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता लेंगी अलका लांबा

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। चांदनी चौक की पूर्व विधायक अलका लांबा ने शुक्रवार को कहा कि वह आज पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता लेंगी। लांबा ने करीब एक माह पहले आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ दी थी।

उन्होंने मीडिया से कहा, आज (शुक्रवार) दोपहर को मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करूंगी।

6 सितंबर को आप छोड़ने के कुछ घंटों बाद ही लांबा में घोषणा की थी कि वह कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास में उनकी मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होंगी।

हालांकि, उन्होंने अभी तक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता नहीं ली है।

2015 में आप में शामिल होकर चांदनी चौक विधानसभा से चुनाव लड़ने से पहले लांबा ने कांग्रेस से अपना 20 साल पूराना नाता तोड़ दिया था।

लांबा को दिल्ली विधानसभा स्पीकर राम निवास गोयल ने दलबदल के आधार पर 19 सितंबर को अयोग्य घोषित कर दिया था।

Created On :   11 Oct 2019 10:30 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story