भगवान विष्णु के 12 दिव्य नाम, इन्हें जपने से नहीं रहेगा शत्रु का भय

भगवान विष्णु के 12 दिव्य नाम, इन्हें जपने से नहीं रहेगा शत्रु का भय

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क। भगवान विष्णु की पूजा सदा ही पुण्यकारी बतायी गई है। सुबह-शाम नित्य पूजा श्रीहरि का नाम जपने से जीवन के सभी कष्टों का अंत होता है। विशेष मुहूर्तों में यदि विधि-विधान से पूजन कर भगवान विष्णु के विभिन्न नामों का जप किया जाए तो जीवन में सब कुछ सुखद होता है। 


दूर होता है संकट
भगवान विष्णु के  12 ऐसे नाम हैं जिनका जप करने से मनुष्य के जीवन के संकट दूर होते हैं। साथ ही विष्णुप्रिया माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। अर्थात श्रीहरि का नाम जपने से देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद भी साथ ही प्राप्त होता है और धन आगमन से समृद्धि का मार्ग सुलभ हो जाता है। 


नही रहेगा शत्रु का भय
यही नहीं यदि आप शत्रुओं से परेशान हैं तो भी आप इन नामों का जप करें। साथ ही सृष्टि पालक से प्रार्थना करें कि वे आपके सभी कष्टों और समस्याओं को दूर करें। इन नामों को जपने से शत्रु का भय भी नही रहता। 

ये हैं श्रीहरि भगवान विष्‍णु के 12 चमत्कारी दिव्य नाम... 

अच्युत 
अनंत 
 दामोदर 
 केशव 
 नारायण
 श्रीधर 
 गोविंद 
 माधव 
 हृषिकेश 
 त्रिविकरम 
 पद्मानाभ
 मधुसूदन 

 

12 दिव्य नामों के साथ 12 फूल

भगवान विष्णु को पीला रंग अत्यधिक प्रिय है। इसी वजह से उन्हें पीतांबर भी कहा जाता है। उनके नामों का जप करते वक्त पीले फूल ही उन्हें अर्पित करें। प्रत्येक नाम के साथ एक फूल इस प्रकार 12 दिव्य नामों के साथ 12 फूल। पूजा जब पूर्ण हो जाए तो संध्यावंदन के वक्त इन फूलों को निकालकर पीपल के वृक्ष के नीचे या बहते हुए पानी में समर्पित कर दें। यदि आप शीघ्र ही परिणाम चाहते हैं तो पीले वस्त्र और पीली मिठाई भी भगवान विष्णु को अर्पित की जा सकती है। ये उपाय अत्यंत ही सरल है आैर आप आसानी से इसे अपने घर पर ही कर सकते हैं।

Created On :   13 Dec 2017 2:45 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story