YouTube ऑफिस में गोलीबारी: पॉलिसी से नाराज थी महिला, बॉयफ्रेंड को भी चाहती थी मारना

YouTube ऑफिस में गोलीबारी: पॉलिसी से नाराज थी महिला, बॉयफ्रेंड को भी चाहती थी मारना

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका में कैलिफोर्निया के सैन ब्रूनो में बने YouTube हेडक्वार्टर पर मंगलवार दोपहर को एक महिला ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि एक बंदूकधारी महिला ने हेडक्वार्टर में घुसकर फायरिंग की , जिसमें 4 लोग घायल हो गए हैं। बाद में उस महिला ने भी खुद को गोली मार ली और जान दे दी। कहा जा रहा है कि महिला YouTube की पॉलिसी से नाराज थी, साथ ही वो अपने बॉयफ्रेंड को भी मारना चाहती थी। इस महिला हमलावर ने हेडक्वार्टर में एक 36 साल के युवक को भी गोली मारी है, जिसकी हालत गंभीर है। माना जा रहा है कि ये युवक ही महिला का बॉयफ्रेंड है हालांकि अभी तक इस फायरिंग में किसी के भी मारे जाने की खबर नहीं है। इस घटना के बाद गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने भी बयान जारी कर इस हमले पर दुख जताया है।

 

Image result for youtube shooting naseem aghdam



कौन थी हमला करने वाली महिला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, YouTube हेडक्वार्टर में हमला करने वाली इस महिला का नाम नसीमा अगदम बताया जा रहा है, जो 39 साल की ईरानी मूल की महिला थी। बताया जा रहा है कि नसीम ने ये हमला अपने घरेलू विवाद की वजह से किया। इस हमले में एक 36 साल का युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है और इसी शख्स को नसीमा का बॉयफ्रेंड माना जा रहा है। हालांकि कहा ये भी जा रहा है कि इस हमले में घायल हुए लोगों से महिला का कोई रिश्ता नहीं था।

YouTube से खफा थी नसीमा

डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक, नसीमा अगदम नाम की ये महिला एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट थी और YouTube पर काफी एक्टिव थी। हाल ही में YouTube ने अपनी पॉलिसी में बदलाव किया था, जिसको लेकर ये महिला नाराज थी। YouTube ने नसीमा के वीडियोज़ को सेंसर कर दिया था, जिससे उसकी कमाई रुक गई थी। बताया जा रहा है कि नसीमा अक्सर YouTube की आलोचना किया करती थी, जिसके बाद उसका YouTube,फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया गया था। नसीमा ने YouTube पर भेदभाव करने का आरोप भी लगाया था।

 

 

 


कैसे हुआ ये हमला?

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय समय के अनुसार मंगलवार दोपहर को एक महिला अपने साथ बंदूक लेकर YouTube हेडक्वार्टर के अंदर घुसी। बताया जा रहा है कि उसने बाहर से ही फायरिंग करना शुरू कर दी थी। ऑफिस के अंदर घुसकर उसने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें 4 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि उन्हें YouTube हेडक्वार्टर में एक बंदूकधारी के होने की खबर मिली थी। जिसके बाद फौरन पुलिस वहां पहुंची। पुलिस के मुताबिक, एक संदिग्ध महिला वहां मरी हुई मिली है। माना जा रहा है कि यही महिला हमलावर था। पुलिस का ये भी मानना है कि घायलों की संख्या बढ़ सकती है।

2 महिला और एक युवक घायल

जानकारी के मुताबिक, इस फायरिंग में 4 लोग जख्मी हुए हैं। इनमें एक 36 साल के युवक और 31 साल की महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके साथ ही एक 27 साल की महिला को भी गोली लगी है और उसकी हालत में सुधार है।

 



समझ नहीं आया क्या हो रहा है

यूट्यूब के प्रोडक्ट मैनेजर टॉड शर्मन ने एक के बाद एक ट्वीट कर इस पूरे हमले के बारे में बताया है। उन्होंने अपने पहले ट्वीट में बताया कि "हम एक मीटिंग में बैठे थे, तभी हमने लोगों को भागते देखा। हमें लगा जैसे भूकंप आया है। रूम से बाहर निकलने के बाद भी हमें समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है? लोग भागते जा रहे थे और मामला गंभीर दिख रहा था।" उन्होंने आगे लिखा "हम एग्जिट की तरफ भागे। तभी किसी ने कहा कि यहां कोई शख्स बंदूक लेकर घुस आया है। मैंने फ्लोर और सीढ़ियों पर खून की कुछ बूंदे देखीं।"

हमले को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता : पिचई

वहीं इस हमले के बाद गूगल के CEO सुंदर पिचई ने YouTube हेडक्वार्टर में हुए इस हमले को दुखद बताया है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि "YouTube हेडक्वार्टर में फायरिंग की घटना को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। YouTube की CEO सुसान वोजिकी और मैं इस मुश्किल घड़ी में कर्मचारियों और YouTube कम्युनिटी को सपोर्ट करने पर फोकस कर रहे हैं।" पिचई ने एक बयान भी जारी किया है, जो उन्होंने ट्वीटर पर भी शेयर किया है।

 

 

 

उनके अलावा गूगल कम्युनिकेशन की तरफ से ट्वीट कर बताया गया है कि "उनकी सिक्योरिटी टीम बिल्डिंग को खाली कराने और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में पुलिस की मदद कर रही है।"
 

Created On :   4 April 2018 2:26 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story