भारत को शक की नजर से देख रहा है अमेरिका !

America Will Keep Watch On India Foreign Exchange Policies
भारत को शक की नजर से देख रहा है अमेरिका !
भारत को शक की नजर से देख रहा है अमेरिका !

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  भारत का व्यापारिक मित्र अमेरिका भारत से लेन देन के मामलों में शक करता है। अमेरिका के साथ लगभग 46 बिलियन डॉलर का व्यापार करने वाले भारत पर अब उसे भरोसा नहीं है। बता दें कि भारत अपने कुल निर्यात का 15 प्रतिशत अमेरिका के साथ करता है। 

अमेरिकी मीडिया कि माने तो अमेरिका केवल देशो कि सूची बना रहा है, जिनके पैसो का मैनेजमेंट ठीक नहीं हैं। उसे शक है कि गलत व्यवस्था और आर्थिक नीतियों के कारण व्यापार में दूसरे देश उसे नुकसान पहुंचा रहें हैं। अमेरिका के वित्त विभाग के बड़े अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि, "इससे हम उन देशो पर नजर रखेंगे जो हमारे साथ बड़े स्तर पर व्यापार करते हैं, सूची बनाने का काम जारी है और उसपर अक्टूबर के अंत तक अमल किया जाएगा"। 

नुकसान से डर रहा है अमेरिका 
अमेरिका को व्यापार में बड़े  नुकसान होने का डर है, अधिकारियों का कहना है कि "यह प्रावधान दूसरे देशो से व्यापार बढ़ने में मदद करेगा और लेन देन में पारदर्शिता आएगी। इसके जरिए हम उन लोगों का पता लगाएंगे जो पैसों के हिसाब किताब में गंभीर नहीं है, और उनकी लचर आर्थिक नीतियों का विरोध भी करेंगे। 

भारत के आलावा इस लिस्ट में जर्मनी, जापान, उत्तर कोरिया, चीन और स्विट्जरलैंड जैसे देशो का नाम है। वित्त विभाग कि माने तो इससे दूसरे देशो कि करंसी पर गहरी नजर रखी जाएगी। माना जा रहा है कि एक के बाद एक हुए घोटालों ने भारत कि छवि विश्व बाजार में खराब कर दी है और हाल ही में हुए PNB घोटालो में मुख्य आरोपी नीरव मोदी और द्वारा किया गया बैंकिंग सिस्टम का दुरूपयोग इस बात का सबूत है। 

Created On :   14 April 2018 3:04 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story