मांडू पहुंचीं हिलेरी क्लिंटन, महल देखकर यात्रा को बताया अद्भुत

American leader Hillary Clinton visited Jahaz Mahal in Dhars Mandu
मांडू पहुंचीं हिलेरी क्लिंटन, महल देखकर यात्रा को बताया अद्भुत
मांडू पहुंचीं हिलेरी क्लिंटन, महल देखकर यात्रा को बताया अद्भुत

डिजिटल डेस्क,इंदौर। तीन दिवसीय मध्य प्रदेश दौरैे पर आई अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन सोमवार को मांडू पहुंची। जहां उन्होंने रानी रूपमति और बाज बहादुर की प्रेम कहानी के बारे में जाना। साथ ही हिंडोला महल को भी देखा।
 


 

गौरतलब है कि रविवार को इंदौर पहुंची हिलेरी क्लिंटन का स्वागत शिवाजीराव होलकर ने किया।  क्लिंटन राजवाड़ा परिसर में बनी  होटल अहिल्या फोर्ट में रूकी हुई हैं। सोमवार सुबह वो मांडू पहुंची। इस दौरान उन्होंने हिंडोला महल को देखकर उसके बारे में जाना। साथ ही रानी रूपमति और बाज बहादुर की प्रेम कहानी के बारे में जाना। उन्होंने यहां फोटो भी खिंचाई। इस यात्रा को उन्होंने अद्भुत बताया है।
 


हिलेरी का इसके बाद महेश्वर पहुंचकर अहिल्या बाल ज्योति स्कूल के बच्चों से मिलने का कार्यक्रम है। वे बच्चों से मुलाकात करेंगी। साथ ही वो राजपरिवार की महेश्वरी साड़ियों की निर्माण यूनिट रेवा सोसायटी का निरीक्षण करेंगी। वहीं हथकरघा पर निर्मित महेश्वरी साड़ी और अन्य परिधान देखेंगी। बताया जा रहा है कि वो किला परिसर और अन्य ऐतिहासिक धरोहर देखने के बाद नौका विहार भी करेंगी।

हिलेरी का स्वागत


अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन  रविवार रात इंदौर पहुंची थी। यहां से सीधे महेश्वर पहुंची और फिर राजवाड़ा परिसर मेंं बनी होटल अहिल्या फोर्ट पहुंची। जहां उनका स्वागत शिवाजीराव होलकर ने किया। इस दौरान हिलेरी के साथ 4 अन्य मेहमान भी आए हैं। सुरक्षा के लिहाज से पूरे होटल को खाली रखा गया है। होटल में क्लिंटन के अलावा सुरक्षाकर्मी ही ठहरे हैं। उनकी सुरक्षा को देखते हुए होटल में कोई लग्जरी रुम ने लेकर होटल के बीच बना हुआ एक साधारण सा रूम लिया गया है। साथ ही आसपास ही सुरक्षाकर्मियों को कमरे दिए गए हैं। सुऱक्षा की दृष्टि से जगह-जगह चैंकिंग प्वाइंट के साथ ही बम स्क्ववॉयड की टीमें भी लगी हुई हैं।
 

Created On :   12 March 2018 8:02 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story