उमरिया में अमित शाह ने कहा- चुनाव नहीं, राष्ट्र है मोदी सरकार की प्राथमिकता

Amit Shah in Umaria said-Nation is priority of Modi Government
उमरिया में अमित शाह ने कहा- चुनाव नहीं, राष्ट्र है मोदी सरकार की प्राथमिकता
उमरिया में अमित शाह ने कहा- चुनाव नहीं, राष्ट्र है मोदी सरकार की प्राथमिकता

डिजिटल डेस्क, उमरिया। मध्यप्रदेश के उमरिया में युवा मोर्चा की विजय संकल्प बाइक रैली एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में आए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह जमकर गरजे। सर्जिकल स्ट्राइक पर विपक्ष द्वारा सवाल उठाना हो या फिर महागठबंधन दोनों मुद्दो पर उन्होंने जमकर हमला बोला। शहीदों के लिए स्मारक, वन रैंक वन पेंशन तथा आतंकवादियों पर सर्जिकल स्ट्राइक गिनाकर पार्टी की नीति स्पष्ट की। आतंकवाद पर कार्रवाई को चुनावी रंग देने पर उन्होंने राष्ट्र पहले होना बताया। कार्यक्रम के दौरान शनिवार को डेढ़ घण्टे उमरिया में रहे। मंच पर कार्यक्रम उपरांत युवा मोर्चा की बाइक रैली को हरी झण्डी दिखाई। खुद बाइक से शहर की सड़कों पर घूमे।

अमित शाह ने कहा एक करोड़ भाजपा कार्यकर्ता 230 विधानसभा में बाइक रैली निकालकर वल्ड रिकार्ड बना रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य केन्द्र सरकार की योजना को बूथ स्तर तक प्रचारित करना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दो माह में ही कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश की जनता को त्राहि त्राहि कर दिया है। इस दौरान लोकसभा प्रभारी यूपी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्य सभा सांसद अजय प्रताप सिंह, सतीष उपाध्याय, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह, गिरीष द्विवेदी सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।

चुनाव नहीं राष्ट्र पहले
सभा के दौरान शाह ने उन लोगों को भी सीधे जवाब दिया, जिन्होंने इस कार्रवाई को चुनावी पैंतरा साबित करने का असफल प्रयास किया है। उन्होंने कहा केन्द्र में मोदी से पहले कांग्रेस की सरकार थी। उस समय मुंबई अटैक व न जाने कितने जगह ब्लास्ट हुए। बदले में क्या हुआ ये लोग हाथ बांधकर मौन रहे। किसी में दुश्मनों को जवाब देने की हिम्मत नहीं हुई। भाजपा सत्ता में आई तो उरी और पुलवामा हुआ। बदले में हमने सर्जिकल स्ट्राइक की और दुश्मन को कार्रवाई का संदेश दिया। मोदी सरकार की स्पष्ट नीति है जवानों के खून अब व्यर्थ नहीं बहेगा। दुश्मनों को हिसाब देना होगा।

महागठबंधन पर साधा निशारा
भाषण के दौरान अमित शाह ने एक बार फिर गठबंधन के उद्देश्य व नीतियों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा यह महागठबंधन नहीं ठगबंधन और महामिलावट लोगों का अड्डा है। इनका न नेता, न नीति न ही कोई सिद्धांत न जाने कैसा अजीब प्रकार का यह गठबंधन है। जबकि चुनाव तो देश के लिए होना चाहिए। अमित शाह ने कहा ये विपक्ष के लोग केवल सत्ता के लिए राजनीति करते हैं। देश की जनता ने 70 साल गठबंधन व 55 साल राहुल बाबा के परिवार का शासन देखा है। ये लोग तुष्टिकरण, जातिवाद, धर्म के आधार पर चुनाव लड़ते हैं। जबकि भाजपा भाजपा का आधार जनसंपर्क और सत्ता में आए तो जनकल्याण है।

देश की सुरक्षा पर दागा सवाल
अमित शाह ने भाषण के दौरान विपक्ष के नेताओं पर एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा हम भी विपक्ष में रहे हैं, लेकिन संकट के समय हमेशा राष्ट्र को पहले महत्व देते हुए इनका साथ दिया। जबकि कांग्रेस व 23 गठबंधन के लोग आतंकवाद की समस्या पर राजनीति करते हैं। 23 पार्टियां इकट्ठा होती हैं और फिर इनके रिज्यूलेशन की भाषा देखिए। राहुल गांधी की प्रेस वार्ता के बाद इन्होंने पाकिस्तान को आनंद देने वाली भाषा का उपयोग किया। ममता दीदी पूछती हैं सर्जिकल स्ट्राइक हुई है या नहीं, अखिलेश कहते हैं पुलवामा हमले की जांच होनी चाहिए।

Created On :   2 March 2019 11:33 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story