अयोध्या में राम मंदिर बनकर रहेगा, पीछे हटने का सवाल ही नहीं: शाह

Amit shah said, we will definitely build ram temple in ayodhya
अयोध्या में राम मंदिर बनकर रहेगा, पीछे हटने का सवाल ही नहीं: शाह
अयोध्या में राम मंदिर बनकर रहेगा, पीछे हटने का सवाल ही नहीं: शाह
हाईलाइट
  • अपने संकल्प से पीछे नहीं हटने वाली भाजपा
  • राम मंदिर बनाने को लेकर भाजपा कटिबद्ध
  • वसुंधरा सरकार में सभी को मिला लाभ

डिजिटल डेस्क, जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने को लेकर भाजपा कटिबद्ध है। अपने इस संकल्प से भाजपा जरा भी पीछे नहीं हटने वाली है। अमित शाह ने कांग्रेस पर अटैक करते हुए कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण और परिवारवाद का पर्याय है। शाह ने कहा कि कांग्रेस भारत माता का जयकारा रुकवाकर राहुल गांधी और सोनिया गांधी के जयकारे लगवाती है। 

 

जयपुर के एक स्कूल में युवाओं के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि जिन लोगों को भारत माता की जय बोलने में भी शर्म आती है, उन्हें इस धरती का अनाज खाने में भी शर्म आनी चाहिए। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए अमित शाह ने कहा कि राजस्थान में ऐसा एक भी परिवार नहीं है, जिसे वसुंधरा सरकार से कोई लाभ न मिला हो। वसुंधरा सरकार ने समाज के हर वर्ग तक विकास पहुंचाया है। 

 

अमित शाह ने कहा कि गठबंधन वाली मजबूर सरकार नहीं चाहिए। देश को तो मोदी के नेतृत्तव वाली मजबूत सरकार चाहिए। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर शाह ने कहा कि अयोध्या के जिस स्थान पर राम भगवान विराजमान हैं, उस स्थान पर ही भव्य राम मंदिर बनेगा। राम मंदिर निर्माण के लिए भारतीय जनता पार्टी कटिबद्ध है। हमारा देश से यह वादा है और इससे हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे। बीजेपी चीफ ने कहा कि घोषणापत्र के मुताबिक हम इस मुद्दे का न्यायिक समाधान चाहते हैं।

Created On :   22 Nov 2018 8:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story